लाइव न्यूज़ :

क्या आप अपने काले अंडरआर्म्स को लेकर चिंतित हैं? जानिए इससे निपटने के लिए अपनाएं 5 घरेलू उपाय

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2023 15:12 IST

कई लोग स्लीवलेस पहनने से परेशान रहते हैं क्योंकि उन्हें अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं कुछ अद्भुत घरेलू नुस्खे, जिनकी मदद से आप पा सकते हैं चमकदार और साफ अंडरआर्म्स।

Open in App

कई लोग स्लीवलेस पहनने से परेशान रहते हैं क्योंकि उन्हें अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं कुछ अद्भुत घरेलू नुस्खे, जिनकी मदद से आप पा सकते हैं चमकदार और साफ अंडरआर्म्स।

-काले अंडरआर्म्स से निपटने के लिए नींबू एक बेहतरीन उपाय है। नींबू की मदद से आप अपने अंडरआर्म के काले दागों को आसानी से कम कर सकते हैं। इसके लिए आधे नींबू को काट लें और इसे काले धब्बे पर लगाएं। इसे आधे घंटे तक रखें और फिर अच्छी तरह से नहा लें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आपको पैच टेस्ट के बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

-एप्पल साइडर विनेगर में हल्के ब्लीच के गुण होते हैं, जो प्राकृतिक क्लीनर के रूप में काम करता है। आप इसकी मदद से अपने अंडरआर्म का कालापन कम कर सकते हैं। इसके लिए एक कॉटन बॉल को एप्पल साइडर विनेगर में डुबोएं और इसे डार्क स्पॉट पर लगाएं। रोजाना ऐसा करने से आप अपने काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पा सकते हैं और स्लीवलेस कपड़े खुलकर पहन सकते हैं।

-हम सभी जानते हैं कि नारियल का तेल त्वचा के लिए कई मायनों में बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ त्वचा को पोषण देता है, बल्कि सांवली त्वचा की समस्या को भी दूर कर सकता है। आप हर रात अंडरआर्म की त्वचा पर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं और इसे रात भर के लिए छोड़ सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको त्वचा पर चमक नजर आने लगेगी।

-चमकदार और साफ़ अंडरआर्म्स पाने के लिए आप बेकिंग सोडा की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए एक कटोरा लें और उसमें बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक रखें; जब यह पूरी तरह सूख जाए तो इसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें। इस उपाय को हफ्ते में एक या दो बार लगाना न भूलें।

-हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा से त्वचा को कई फायदे होते हैं। यह काले धब्बे हटाने में भी सहायक है। इसके लिए सबसे पहले एलोवेरा की ताजी पत्तियों से जेल निकालें और फिर इसे अंडरआर्म की त्वचा पर लगाएं। आप इसे नहाने के बाद या सोने से पहले भी इस्तेमाल कर सकते हैं। धीरे-धीरे त्वचा की रंगत में फर्क नजर आने लगेगा।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है।)

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन