लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: घने और मजबूत बालों के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेंगे नतीजे

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2022 15:20 IST

बाहरी प्रदूषण और कुछ हेयर प्रॉब्लम्स के चलते बाल झड़ने लगते हैं और हेयर ग्रोथ भी कम हो जाता है। इन सभी दिक्कतों पर फुल स्टॉप लगाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करें।

Open in App
ठळक मुद्देढंग से ख्याल न रख पाने की वजह से बालों का वॉल्यूम कम हो जाता है। पतले बालों की वजह से चेहरे का लुक भी खराब होने लगता है।

Hair Care Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपना ख्याल रखना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अक्सर ही महिलाओं को पतले बालों की परेशानी होती है। ढंग से ख्याल न रख पाने की वजह से बालों का वॉल्यूम कम हो जाता है। ऐसे में पतले बालों की वजह से चेहरे का लुक भी खराब होने लगता है। मगर बाहरी प्रदूषण और कुछ हेयर प्रॉब्लम्स के चलते बाल झड़ने लगते हैं और हेयर ग्रोथ भी कम हो जाता है। इन सभी दिक्कतों पर फुल स्टॉप लगाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करें। आइए जानते हैं पतले बालों को वापस घना बनाने के घरेलू नुस्खे।

एलोवेरा

एलोवेरा के पौधे से फ्रेश एलोवेरा निकालें। इसे निकालकर मिक्सर में ब्लेंड करें। उंगलियों की मदद से स्कैल्प और पूरे बालों में अच्छी तरह लगा लें। लगाने के बाद 5 मिनट मसाज करें और फिर कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर गर्म पानी से धो लें। एलोवेरा में खास प्रकार के एंजाइम होते हैं जो मृत कोशिकाओं को वापस ठीक करते हैं। स्कैल्प की त्वचा में यदि खराबी है तो एलोवेरा उसे ठीक करके हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

अंडा

अंडा बालों के लिए प्रोटीन की तरह काम करता है। एक बाउल में एक अंडा और एक चम्मच ऑलिव ऑइल डालकर मिक्स कर लें। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। लगाने के बाद 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर शैम्पू कर लें। अंडा बालों को गहराई से पोषण देता है। ऑलिव ऑइल बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दोनों मिलकर बालों के झड़ने की समस्या को कम करते हैं और वॉल्यूम को बढ़ाते हैं।

आंवला

मिक्सर में एक आंवला और नींबू का रस डालकर ब्लेंड कर लें। एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट को बालों की जड़ों और पूरे बालों पर लगा लें। 10 से 15 मिनट रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। शैम्पू करने के बाद कंडीशनर भी लगा सकते हैं। बालों के पतले हो जाने की समस्या को ठीक करने के इएलिए आंवला को उत्तम माना जाता है। आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी होता है जो बालों के लिए बेहद जरूरी है। 

मेहंदी के पत्ते

बाजारी मेहंदी नहीं, बल्कि मेहंदी के फ्रेश पत्ते लेकर आएं। इसमें हल्का पानी मिलाकर मिक्सर में ब्लेंड कर लें। पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट को जड़ों से लेकर बालों के एंड्स तक लगाएं। 3 घंटे लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से निकालकर हेयर वॉश कर लें। बालों से जुड़ी कैसी भी समस्या हो, मेहंदी उसका चमत्कारी रूप से इलाज करती है। बालाओं की वॉल्यूम बढ़ाने और बालों का नेचुरल रंग बनाए रखने के लिए महीने में एक बार ये प्रयोग जरूर करें। 

नारियल तेल

बचपन से दादी-नानी से नारियल तेल के फायदे सुने हैं मगर फिर भी हम हेयर केयर में इसे इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। नारियल तेल को हल्का गर्म करने और कम से कम 15 मिनट इससे बालों की मसाज करें। फिर 30 मिनट तेल लगा रहने दें और इसके बाद हेयर वॉश कर लें। नारियल तेल में बालों को जड़ों से मजबूत बनाने, हेयर फॉल रोकने, स्कैल्प के पोर्स को टाइट करने, उनमें गंदगी ना फंसने, बालों को लंबा बनाने, मजबूत बनाने आदि के गुण होते हैं। नारियल तेल हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाना चाहिए। 

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स