लाइव न्यूज़ :

Summer Skin Care Tips: रात को सोने से गर्मियों में जरूर करें ये 5 काम, त्वचा बनी रहेगी खूबसूरत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 10, 2022 20:54 IST

हम स्किन का दिनभर में कैसे ख्याल रखते हैं, इसपर त्वचा की हेल्थ निर्भर करती है। मगर दिन में ही क्यों, रात के समय क्यों नहीं? एक्सपर्ट्स की राय में रात को सोने से पहले अगर स्किन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ काम किए जाए तो ये रातभर त्वचा को हेल्दी बनाने का काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरात को सोने से पहले संभव हो तो जरूर नहाएं। सोने से पहले ब्रश जरूर करें। चेहरे, बालों और दांतों के बाद आपकी बॉडी को भी खूबसूरत बनाने के लिए पूरी केयर देने की जरूरत है।

Skin Care Tips: हर लड़की की ये चाहत होती है कि उसका चेहरा बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखे। ऐसे में लड़कियां त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए हर महीने पार्लर जाकर हजारों रूपये खर्च करती हैं। मगर धूल-मिट्टी और प्रदूषण वाले इस वातावरण में ऐसा मुमकिन नहीं है। इसके अलावा बदलते मौसम के साइड इफेक्ट और पौष्टिक आहार की कमी भी हमारी स्किन को खराब करती है। 

ऐसे में हमारी कुछ हेल्दी आदतें ही हमें प्राकृतिक रूप से सुंदर त्वचा दिला सकती है। हम स्किन का दिनभर में कैसे ख्याल रखते हैं, इसपर त्वचा की हेल्थ निर्भर करती है। मगर दिन में ही क्यों, रात के समय क्यों नहीं? एक्सपर्ट्स की राय में रात को सोने से पहले अगर स्किन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ काम किए जाए तो ये रातभर त्वचा को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। तो चलिए आपको 5 काम बताते हैं:

सोने से पहले नहाएं

रात को सोने से पहले संभव हो तो जरूर नहाएं। ऐसा करने से दिनभर की थकान दूर होती है, स्किन पर लगी गंदगी निकल जाती है और स्किन पोर्स को रिलैक्स करने का मौका मिलता है। मुमकिन हो तो हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। 

ब्रश करें

चेहरे की सुंदरता स्माइल से होती है और स्माइल करते हुए अगर आपके दांत अच्छे ना दिखें तो सुंदरता को ग्रहण लग जाता है। इसलिए सोने से पहले ब्रश जरूर करें। ऐसा करने से आपके दांत हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

हेयर केयर

सोने से पहले बालों में एक बार कंघी जरूर करें। बालों को सुलझा लें। बालों में कंघी करने से बालों पर जमा एक्स्ट्रा गंदगी निकल जाती है और बाल सुलझाने से सुबह कंघी करने पर कम बाल टूटते हैं। बालों को सुलझाने के बाद बांधकर सोएं। इससे कम बाल टूटते हैं।

बॉडी केयर

चेहरे, बालों और दांतों के बाद आपकी बॉडी को भी खूबसूरत बनाने के लिए पूरी केयर देने की जरूरत है। इसके लिए सोने से पहले बॉडी के जितने भी हिस्सों में मुमकिन हो, वहां वहां मॉइस्चराइजर लगा लें। ये रातभर आपकी बॉडी की नमी को बरकरार रखेगा। 

आई केयर

आपकी स्किन की तरह आपकी आंखों को भी देखभाल की जरूरत है। रात सोने से पहले आंखों को पूरी तरह साफ करें। मेकअप लगा है तो उसे अच्छी तरह निकाल दें। आंखों के नीचे आई क्रीम या फिर एलोवेरा जेल लगा लें। इसके बाद सोएं।

टॅग्स :स्किन केयरगर्मियों में देखभालब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन