लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में इन 5 स्किन प्रॉब्लम से निपटने के लिए जानें घरेलू उपचार, खिल उठेगी त्वचा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 14, 2022 15:04 IST

त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं की बात करें तो हर किसी के जहन में सबसे पहले 'स्किन टैनिंग' आती है। सूरज की किरणों से त्वचा का काला पड़ना, स्किन का जलना, इन स्किन प्रॉब्लम का शिकार तो हर कोई होता है लेकिन इनके अलावा भी गर्मियों में कई सारी स्किन प्रॉब्लम होती हैं जिनसे अमूमन लोग अनजान रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफॉलिक्यूलाइटिस स्किन प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए कम से कम 2 लीटर पानी में नीम उबालें।धूप में थोड़ा भी जाने से स्किन पर पैच बनने लगते हैं और कहीं-कहीं की स्किन अधिक डार्क होने लगती है।

गर्मी के मौसम में ढेर सारी स्किन प्रॉब्लम शुरू हो जाती हैं। त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं की बात करें तो हर किसी के जहन में सबसे पहले 'स्किन टैनिंग' आती है। सूरज की किरणों से त्वचा का काला पड़ना, स्किन का जलना, इन स्किन प्रॉब्लम का शिकार तो हर कोई होता है लेकिन इनके अलावा भी गर्मियों में कई सारी स्किन प्रॉब्लम होती हैं जिनसे अमूमन लोग अनजान रहते हैं। लेकिन अगर पहले से पता हो तो इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है। 

हीट रैश

बहुत अधिक गर्मी होने से कई बार त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और पसीना बाहर नहीं निकल पाता है। यह पसीना त्वचा से एक लेयर नीचे ही एकत्रित हो जाता है और त्वचा पर 'लाल दानों' या धब्बो के रूप में बाहर आता है। जिसके वजह से त्वचा पर बहुत खुजली होती है। यह एक ऐसी स्किन प्रॉब्लम है जिसे गर्मियों में हर दूसरा व्यक्ति झेलता है जो सूरज की किरणों के संपर्क में आता है। हीट रैश से बचाव के लिए बर्फ जैसे ठंडे पानी में थोड़ी देर के लिए टी-बैग डुबोकर रख दें और इस सीधे स्किन पर लगाएं। दूसरा उपाय ये है कि गुलाब जल में सफेद चने पीसकर एक मिश्रण तैयार कर लें और इसे स्किन पर लगाएं। सभी दाने और धब्बे ठीक हो जाएंगे।

फॉलिक्यूलाइटिस

यह एक ऐसी स्किन प्रॉब्लम है जिसमें त्वचा पर लाल रंग के मुंहासे या दाने हो जाते हैं और इन दानों में 'पस' भरी रहती है। इस तरह की स्किन प्रॉब्लम शरीर में उन सभी जगह पर बन सकती है जहां-जहां हमारे शरीर पर बाल उगते हैं। ये बहुर अधिक तकलीफ देते हैं और इन जगहों पर खुजली भी बहुत होती है। फॉलिक्यूलाइटिस स्किन प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए कम से कम 2 लीटर पानी में नीम उबालें। इस पानी को ठंडा होने दें और दिन में दो बार नहाने के पानी में इसे मिलाकर नहाएं या फिर जहां-जहां आपको स्किन पर दाने हो रहे हैं उस जगह को नीम के इस पानी से धो लें। ध्यान रहे कि आपको नीम के पानी में थोड़ा फ्रेश पानी भी मिलाना होगा। 

स्किन टोन का बिगड़ना

यह गर्मियों में अमूमन सभी के साथ होता है। धूप में थोड़ा भी जाने से स्किन पर पैच बनने लगते हैं और कहीं-कहीं की स्किन अधिक डार्क होने लगती है। चेहरे पर ही कई सारे स्किन टोन दीखते हैं। माथे का रंग गाल के रंग से बहुत डार्क लगने लगता है। इससे बचने का सबसे सरल उपाय है कि आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। कम से कम एसपीएफ30 का सनस्क्रीन यूज करें। इसके अलावा किसी मॉइस्चराइजर या क्रीम का इस्तेमाल करें तो उसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा हो। ये स्किन को लाइट करने में मदद करता है।

शरीर से आने वाली दुर्गंध

बहुत अधिक पसीना आने से गर्मियों में शरीर से दुर्गंध आना एक कॉमन समस्या है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें पसीना अधिक नहीं आता लेकिन बॉडी से स्मेल बहुत आती है। यह गर्मी के कारण स्किन पर उत्पन्न होने वाले बैक्टीरिया की वजह से होता है। यह बैक्टीरिया हमारी बगल में एकत्रित होकर फैटी एसिड बनाते हैं जिससे स्मेल बनती है। रोजाना स्नान करें, टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करें, अंडर गार्मेंट्स और मोज़े साफ सुथरे और रोज बदलकर पहनें। इसके अलावा खुशबू वाले डिओ का इस्तेमाल करें। 

सनबर्न

सूरज की यूवी किरणों के संपर्क में आने से त्वचा पर सूजन और लाल धब्बे हो सकते हैं। ऐसे मामलों में एक चम्मच बेकिंग सोडा के साथ मिश्रित पानी में क्षेत्र को भिगो दें। खूब पानी और जूस पिएं। शुष्क त्वचा वाले लोग साबुन का उपयोग करके काट सकते हैं क्योंकि यह इसे और भी सुखा सकता है। खीरे को जगह पर लगाने से राहत मिल सकती है। एलोवेरा जेल या शहद इसका इलाज करने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम भी कर सकता है।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सगर्मियों में देखभाल
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन