लाइव न्यूज़ :

सिर्फ रूप की धनी नहीं, फैशन क्वीन भी है मिस इंडिया अनुकृति वास, होश उड़ा देंगी ये तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Updated: June 20, 2018 16:14 IST

फेमिना मिस इंडिया 2018 के समारोह से लेकर अनुकृति के आधिकारिक इन्स्टाग्राम हैंडल तक, उनके स्टाइल की चर्चा हो रही है।

Open in App

तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकृति वास को 'फेमिना मिस इंडिया 2018' चुन लिया गया है। कुल 30 प्रतिभागियों को हराकर अनुकृति ने मिस इंडिया 2018 के ताज को पाया है। मुंबई में आयोजित हुए फेमिना मिस इंडिया 2018 को इस बार करण जौहर और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया। यहां जज के रूप में मलाइका अरोड़ा खान, बॉबी देओल, कुणाल कपूर, क्रिकेटर इरफान पठान और के। एल। राहुल मौजूद थे। मंगलवार को चमचमाते समारोह में  'मिस वर्ल्ड 2017' मानुषी छिल्लर ने मिस इंडिया 2018 अनुकृति वास को खूबसूरत ताज पहनाया।

खूबसूरती का यह ताज सजते ही हर तरफ अनुकृति की चर्चा हो रही है। कोई उनके अब तक के सफर के बारे में जानना चाहता है तो कोई उनकी फिट बॉडी और ब्यूटीफुल स्किन के रहस्य को जानने में इच्छुक है। तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकृति के बारे में फेमिना मिस इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर काफी जानकारी उपलब्ध है जिसके अनुसार अनुकृति को डांस करने का, अभिनय का, मॉडलिंग करने का और कैमरा की चकाचौंध में रहने का शौक है। फेमिना मिस इंडिया 2018 की सभी विडियो देखने के बाद ऐसा लगता भी है कि अनुकृति अपने कांफिडेंस से यह सब करके दिखा सकती हैं। 

अनुकृति का फैशन स्टाइल

फेमिना मिस इंडिया 2018 के समारोह से लेकर अनुकृति के आधिकारिक इन्स्टाग्राम हैंडल तक, उनके स्टाइल की चर्चा हो रही है। हर ड्रेस को अनुकृति ने पूरे कांफिडेंस के साथ पहना है। उनके अन्दर एक स्टाइल है जो लोगों ओ उनकी हर आकर्षित करता है। बड़े से बड़े डिजाईनर द्वारा डिजाईन की गई इन हाई-फाई ड्रेस में भी अनुकृति अपने आप को बाखूबी ढालकर अपने लिए कम्फर्टेबल बना लेती हैं।

फेमिना मिस इंडिया अनुकृति वास अपने फिगर को ऐसे रखती हैं स्लिम एंड फिट

इंडियन वियर में अनुकृति वास

लेकिन सिर्फ वेस्टर्न ड्रेस ही नहीं, भारतीय कपड़ों में भी अनुकृति वास खूब जचती हैं। उनके चेहरे का सांवला रंग भारतीय लिबास के की शोभा को बढ़ाता है। लेकिन एक और बात जो बहुत कम लोग नोटिस करेंगे वह यह कि हर ड्रेस को पहने हुए अनुकृति के चेहरे पर एक खास तरह का कांफिदेनेस और सादगी दिखती है जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है।

मिस वर्ल्ड 2018 के लिए जायेंगी अनुकृति वास

बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2018 में देश भर से कुल 30 प्रतिभागियों से हिस्सा लिया लेकिन फाइनल तक 5 ही पहुंचीं। फाइनल में दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की कंटेस्टेंट थीं, जिनमें से तमिलनाडु की अनुकृति के सिर मिस इंडिया का ताज सजाया गया। मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप और श्रेया राव सेंकड रनर-अप रहीं। मिस इंडिया 2018 बनने के बाद अब अनुकृति वास मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का क्भेहरा बनकर जाएंगी। 

टॅग्स :मिस इंडियाफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल