लाइव न्यूज़ :

दीपिका के 5 बेस्ट ईयररिंग्स, देखें आप पर कौन सा सूट करेगा

By गुलनीत कौर | Updated: March 4, 2018 12:28 IST

इंडियन के साथ वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न, सभी के साथ चलते हैं डैंगलर्स ईयररिंग्स।

Open in App

मेकअप और एक्सेसरीज में एक्सपेरिमेंट करने वाली लड़कियां अपने पास इन सभी चीजों की वैरायटी रखती हैं। मेकअप से लेकर ईयररिंग्स, ब्रेसलेट, नेकपीस, आदि सभी एक्सेसरीज की कलेक्शन रखना कुछ लड़कियों का शौक होता है। अगर आप भी उन्हें में से एक हैं तो आज हम आपको दीपिका पादुकोन की अब तक के सबसे सुन्दर और पॉपुलर ईयररिंग्स दिखाने जा रहे हैं। ये ईयररिंग्स फॅमिली फंक्शन से लेकर ऑफिस या फ्रेंड्स पार्टी, सब जगह चल सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि आपके फेस लुक के हिसाब से आप दीपिका के कौन से वाले ईयररिंग्स चुनें। 

स्टड ईयररिंग्स स्टाइल

इंडियन वियर हो या वेस्टर्न ड्रेस, इस तरह के ईयररिंग्स सभी के साथ चल जाते हैं। अगर कुंदन की जगह स्टोन का काम किया गया हो तो ऐसे 'स्टड्स' वाले ईयररिंग्स वेस्टर्न ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं। अगर आपका फेस गोल आकर में है तो इन ईयररिंग्स को चुन सकती हैं। फेस छोटा भी हो, तब भी ये चल जाएंगे। बस ध्यान रखें कि ऐसे ईयररिंग्स पहनते समय बाल बांध कर ही रखें। या कोई ऐसा हेयर स्टाइल चुनें जिससे बाल आगे ना आएं और ये ईयररिंग्स दिख सकें। 

झुमकी स्टाइल

इस तरह के ईयररिंग्स आप केवल इंडियन वियर के साथ ही पहन सकती हैं। लेकिन इसमें भी बहुत सारे ऑप्शन है जैसे कि साड़ी, सूट, लहंगा, इन सबके साथ झुमकी ईयररिंग्स पहने जा सकते हैं। लेकिन इसके अलावा इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी इन्हें पहन सकती हैं। झुमकी ईयररिंग्स हर फेस लुक के साथ अच्छे लगते हैं। 

डैंगलर्स ईयररिंग्स

इंडियन के साथ वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न, सभी के साथ चलते हैं डैंगलर्स ईयररिंग्स। इस तस्वीर में दीपिका ने वेस्टर्न गाउन के साथ डैंगलर्स पहने हैं। अगर आपका फेस आकर में लम्बा तो आप पर ये ईयररिंग्स अभूत अच्छे लगेंगे। गोल आकार वाले फेस वाली लड़कियां भी इसे पहन सकती हैं। इस तरह के ईयररिंग्स के साथ कैसा भी हेयर स्टाइल चल सकता है। 

हैंगिंग स्टड ईयररिंग्स

कोई कॉर्पोरेट पार्टी हो, घर का कोई छोटा सा फंक्शन या फ्रेंड्स के साथ पुटिंग, इस तरह के छोटे साइज के ईयररिंग्स अच्छे लगते हैं। जिनका फेस छोटा, गोल आकार का हो उन पर ये ईयररिंग्स अधिक अच्छे लगते हैं। अगर आपका फेस बड़ा है तो छोटे की जगह बड़े स्टड वाले ईयररिंग्स चुनें। इन्हें आप किसी भी तरह की ड्रेस के साथ पहन सकती हैं लेकिन वेस्टर्न और फॉर्मल ऑउटफिट के साथ ये सबसे अच्छे लगते हैं। 

लॉन्ग ईयररिंग्स

लंबे लेकिन कान के साथ लगे हुए ईयररिंग्स पार्टी वियर के साथ बेस्ट रहते हैं। अगर आप किसी हाई फाई पार्टी में जा रहे हैं, तो इस तरह के ईयररिंग्स कैरी करें। ये ईयररिंग्स बहुत सारी कलर वैरायटी में नहीं आते हैं, क्योंकि इन्हें डार्क कलर के ड्रेस के साथ बेस टच देने के लिए पहना जाता है। कोशिश करें कि इन्हें वेस्टर्न ड्रेस के साथ ही पहनें। 

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्सदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल