लाइव न्यूज़ :

Skin Care Tips: गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके, खिल उठेगी त्वचा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 6, 2022 16:00 IST

अक्सर महिलाओं को घर और बाहर के काम की वजह से अपना ख्याल रखने की फुर्सत नहीं मिलती है। इसी क्रम में कई बार महिलाएं किसी तरह समय निकालकर हर 15 दिनों में पार्लर जाकर एक बड़ा हिस्सा खर्चा कर आती हैं। मगर इसके बावजूद उन्हें वो निखार नहीं मिलता, जो उन्हें चाहिए होता है।

Open in App
ठळक मुद्देरोज सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पी जाएं।त्वचा के लिए स्क्रबिंग बहुत जरूरी है, लेकिन ध्यान रहे कि यह स्क्रब स्किन टाइप के अनुसार हो और अधिक हार्श ना हो।ऐसे फेस पैक का इस्तेमाल करें जो आपके स्किन के हिसाब से हो।

Skin Care Tips: आजकल की व्यस्त लाइफ में अपनी स्किन व सेहत का ख्याल रखना काफी मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में अक्सर महिलाओं को घर और बाहर के काम की वजह से अपना ख्याल रखने की फुर्सत नहीं मिलती है। इसी क्रम में कई बार महिलाएं किसी तरह समय निकालकर हर 15 दिनों में पार्लर जाकर एक बड़ा हिस्सा खर्चा कर आती हैं। मगर इसके बावजूद उन्हें वो निखार नहीं मिलता, जो उन्हें चाहिए होता है। दरअसल, आप पांच आसान तरीकों से आप घर बैठे-बैठे भी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। अच्छी बात तो ये है कि ये सभी तरीके नेचुरल हैं। 

गुनगुने पानी में नींबू

रोज सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पी जाएं। चाहें तो इसमें सिरका की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं। यह पानी बॉडी में पीएच बैलेंस को बनाए रखता है, पाचन क्रिया को अन्दर से दुरुस्त बनाता है, मेटाबोलिज्म को कंट्रोल में रखता है। इन सबका पॉजिटिव असर स्किन पर दिखता है और कुछ ही दिनों में स्किन प्राकृतिक रूप से ग्लो करने लगती है। 

क्लींज, टोन, मॉइस्चराइज

ये तीन स्टेप आपको रूटीन में लाने चाहिए। दिन में एक बार, बेशक रात को सोने से पहले, लेकिन इन तीनों स्टेप्स को फॉलो जरूर करें। ऐसा करना स्किन के पोषक तत्वों को बनाए रखता है।

स्क्रब

त्वचा के लिए स्क्रबिंग बहुत जरूरी है, लेकिन ध्यान रहे कि यह स्क्रब स्किन टाइप के अनुसार हो और अधिक हार्श ना हो। सप्ताह में कम से कम एक बार स्क्रब का इस्तेमाल करें ताकि समय-समय पर गहराई से स्किन के छोटे-छोटे दूषित कण बाहर निकल सकें।

फेस पैक

ऐसे फेस पैक का इस्तेमाल करें जो आपके स्किन के हिसाब से हो। ध्यान दें कि आपकी स्किन ऑयली है। ड्राई है या कॉम्बिनेशन है। इस हिसाब से ही फेस पैक लें या घर पर खुद बनाएं। सप्ताह में कम से कम एक बार नेचुरल फेस पैक का इस्तेमाल करें।

सीरम

मार्केट में कई सारी सीरम मौजूद हैं, इनमें से आपकी स्किन के हिसाब से सीरम चुनें और इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन अधिक सेंसिटिव हो तो आप क्रीमी सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन