लाइव न्यूज़ :

मैगी से भी जल्दी बनता है ये हेयर मास्क, देता है सॉफ्ट, चमकदार और लंबे बाल

By गुलनीत कौर | Updated: November 27, 2018 07:34 IST

यह हेयर मास्क अदरक की मदद से बनता है। अदरक में कई सारे मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं जो बालों को जड़ से मजबूती देकर स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं। अदरक का रस बालों के रूखेपन से भी छुटकारा दिलाता है। 

Open in App

सर्दियों में त्वचा के साथ बालों में भी रूखापन आ जाता है। मौसम का यह रूखापन स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचाता है। कमजोर पड़ता स्कैल्प कई तरह की हेयर प्रॉब्लम को बढ़ाता है। स्कैल्प पर इन्फेक्शन, खुजली होना, डैंड्रफ, बालों का जड़ों से ही टूटना-झड़ना आदि दिक्कतें बालों के वॉल्यूम को कम कर देती हैं। 

इन सबसे यदि छुटकारा पाना हो तो आपको जल्द से जल्द इसका उपचार करना चाहिए। लेकिन तेल, शैम्पू बदलने की बजाय होम रेमेडी ट्राई करना चाहिए। हम यहां आपको 2 से 3 किनुते के अन्दर ही तैयार होने वाले एक हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह हेयर मास्क अदरक की मदद से बनता है। अदरक में कई सारे मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं जो बालों को जड़ से मजबूती देकर स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं। अदरक का रस बालों के रूखेपन से भी छुटकारा दिलाता है। 

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको केवल दो चीजें चाहिए - नारियल तेल और अदरक

यह भी पढ़ें: डैंड्रफ से छुटकारा पाने का रामबाण इलाज है नीम, 10 में से चुनें कोई भी एक उपाय

हेयर मास्क बनाने की विधि - सबसे पहले एक फ्रेश अदरक लें। आपको अगर ज्यादा क्वांटिटी में हेयर मास्क बनाना है तो आप अदरक का बड़ा साइज़ लें। अदरक को छील लें और छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

अब इन टुकड़ों को मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें। बहुत पतला पेस्ट ना बनाएं। अब एक कांच के छोटे बाउल में नारियल तेल की उतनी ही मात्रा लें जितने साइज़ का आपने अदरक लिया था।

एक पैन में पानी लें। उसे गर्म कर लें और ऊपर कांच का बाउल रख कर तेल को पिघलने दें। जब तेल पिघल जाए तो बाउल को पानी से उतार लें।

अब कॉटन के एक साफ कपड़े से ब्लेंड किए हुए अदरक को नारियल के तेल में निचोड़ लें। रस निचोड़ते ही चम्मच की मदद से तेल और रस दोनों को अच्छी तरह मिला लें। कम से कम 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह मिक्स करें।

अब एक काचं की बोतल लेकर उसमें यह मिश्रण निकाल लें। इस हेयर मास्क को बालों में लगाएं। रात भर लगा रहने दें और फिर सुबह हेयर वॉश करें। अगर इतना समय ना हो तो कम से कम एक घंटा इसे बालाओं में जरूर लगा रहने दें। 

यह हेयर मास्क एक से अधिक बार भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे स्टोर करने के लिए कांच की बोतल में डालकर फ्रिज में रख दें। 

टॅग्स :हेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यबरसात के मौसम में बालों का टूटना-झड़ना रोकने का घरेलू इलाज, करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन