लाइव न्यूज़ :

ये है Primer और Concealer में अंतर, संभल कर करें इस्तेमाल वरना स्किन को होगा भारी नुकसान!

By मेघना वर्मा | Updated: March 2, 2020 07:21 IST

अक्सर ये देखा गया है कि कुछ प्रोडक्ट के बीच महिलाएं अक्सर कंफ्यूज होती हैं। जैसे बीबी औऱ सीसी क्रीम में अंतर या प्राइमर और कंसीलर में अंतर।

Open in App
ठळक मुद्देप्राइमर को लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को ठीक तरह से मॉइस्चराइज करें।आप इसे अपनी स्किन के और अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदें।

मेकअप करना हर किसी को पसंद होता है। हर औरत मेकअप की शौकीन होती है। अपने लिए नए-नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदना और उसका इस्तेमाल करना सभी औरतों को पसंद होता है मगर अक्सर ये देखा गया है कि कुछ प्रोडक्ट के बीच महिलाएं अक्सर कंफ्यूज होती हैं। जैसे बीबी औऱ सीसी क्रीम में अंतर या प्राइमर और कंसीलर में अंतर।

आइए आपको बताते हैं प्राइमर और कंसीलर में क्या अंतर होता है। ताकि आप इसे अपनी स्किन के और अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदें। साथ ही इसका सही तरीके से इस्तेमाल भी करें। आप भी जानिए क्या होता है प्राइमर और कंसीलर

प्राइमर क्या होता है

जब आप मेकअप करते हैं तो जो सबसे पहले लगाया जाता है उसे प्राइमर कहते हैं। प्राइमर आपके स्किन पर मेकअप का बेस बनाती है। ये थोड़ा गाढ़ा टेक्चर का होता है जो आपके फेस पर एक लेयर बनाता जिसके बाद आपका चेहरा मेकअप के लिए रेडी हो जाता है। 

क्या होता है कंसीलर

कंसीलर का इस्तेमाल तब किया जाता है जब आपके चेहरे पर दाग-धब्बे ज्यादा हों और आप उन्हें छिपाना चाहते हैं। इसके लिए आप फाउंडेशन के साथ कंसीलर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आंखों के नीचे काले घेरे हों या नाक के बगल पड़े काले धब्बे सभी को ढकने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल किया जाता है। 

कैसे होता है कंसीलर और प्राइमर का इस्तेमाल

कंसीलर को लगाने के लिए इसे अपने फेस के उन हिस्सों में लगाएं जहां दाग-धब्बे हों। इसके बाद ब्लैंडर से इसे अच्छी तरह मिक्स कर दें। ताकि ये आपके स्किन टोन से मैच कर जाए। वहीं प्राइमर को लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को ठीक तरह से मॉइस्चराइज करें। इसके बाद प्राइमर की एक कोट अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 

प्राइमर लगाने के बाद ही मेकअप करें वरना आपके चेहरे पर मेकअप का हानिकारक असर भी हो सकता है। चेहरे पर प्राइमर और कंसीलर के दो अलग-अलग काम होते हैं इसलिए इन दोनों को खरीदने से पहले ध्यान में रखें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन