लाइव न्यूज़ :

धनतेरस पर सस्ते में खरीदें दीपिका, प्रियंका, ऐश्वर्या द्वारा पहनी गई ये शानदार जूलरी, सालों साल चलते हैं ये डिजाईन

By गुलनीत कौर | Updated: November 5, 2018 11:58 IST

झुमके, चोकर सेट, कुंदन सेट, माथे का टीका के सबसे हटकर डिजाईन बॉलीवुड अदाकाराओं द्वारा फिल्मों में पहने गए और बाद में इनके आर्टिफीशियल वर्जन मार्केट में भी आ गए जिन्हें आसानी से खरीदा जा सकता है।

Open in App

भारत में अक्टूबर-नवंबर का महीना ढेर सारे त्यौहारों को लेकर आता है, जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण और सबसे अधिक मनाया जाने वाला पर्व होता है दिवाली का पर्व। दिवाली इस साल 7 नवंबर की है और उससे दो दिन पहले यानी 5 नवंबर को है धनतेरस का त्यौहार। 

धनतेरस को हिन्दू धर्म में भगवान धनवंतरी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। लेकिन साधारणतः लोग केवल इतना जानते हैं कि इसदिन सोना-चांदी और बर्तनों की खरीदारी की जाती है। हर कोई अपनी पॉकेट के हिसाब से धनतेरस के दिन शॉपिंग करता है।

तो इस धनतेरस अगर आप गोल्ड जूलरी लेने का सोच रही हैं या फिर आपका बजट सोना-चांदी खरीदने से कम का तो है लेकिन फिर भी जूलरी लेना चाहती हैं तो हम यहां फेमस बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के कुछ ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरों को शेयर करने जा रहे हैं।

ऐश्वर्या से दीपिका तक, इन जूलरी को अदाकाराओं ने अपनी फिल्मों के दौरान कैरी किया था। जूलरी के ये लुक इतने फेमस हुए कि मार्केट में ऐसे हूबहू और कुछ मिलते जुलते आर्टिफीशियल डिजाईन आए। आइयें देखते हैं वो तस्वीरें ताकि इस धनतेरस आप कुछ हटकर शॉपिंग कर सकें। 

जोधा अकबर की ऐश्वर्या

ऐश्वर्या की इस फिल्म के बाद लोगों के बीच राजपुताना जूलरी के डिजाईन काफी फेमस हुए। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने बेहद हैवी लुक वाली जूलरी पहनी थी। लेकिन इस तस्वीर में हम आपका ध्यान केवल बीच वाले 'चोकर' सेट की ओर केन्द्रित करना चाहते हैं। इस तरह के सेट में आपको बजट और डिजाईन की ढेरो वैरायटी मिल जाएगी। 

प्रेम रतन धन पायो से सोनम कपूर

शाही खानदान की राजकुमारी के तौर पर सोनम कपूर ने इस फिल्म में हैवी जूलरी का लुक कई बार कैरी किया। लेकिन इन जूलरी के डिजाईन ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न डिजाईन को ध्यान में रखते हुए भी बनाए गए थे। इस तस्वीर में पहना कुंदन सेट काफी हैवी है लेकिन कान के ईयररिंग लेटेस्ट डिजाईन के हैं। इस धनतेरस आप इस तरह के ईयररिंग खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें: दिवाली का मजा बन न जाये सजा, इसलिए 2 दिन बाद तक फॉलो करें ये 7 हेल्थ टिप्स

बाजीराव मस्तानी से दीपिका पादुकोण

'पासा' मुस्लिम समाज की औरतों का ट्रेडिशनल आभूषण होता है जिसे सिर पर पहना जाता है। इस फिल्म में दीपिका द्वारा इसे पहने जाने के बाद से ये एक्सेसरी काफी फेमस हो गई। इसे अब हर धर्म और समुदाय की लड़कियां शादी-ब्याह में पहनना पसंद करती है। ये आपको ढेर सारी डिजाईन वैरायटी के साथ हर बजट में मिलेगा। सोना-चांदी के अलावा आर्टिफीशियल में इसकी ज्यादा वैरायटी मिल जाती है। 

बाजीराव मस्तानी से प्रियंका चोपड़ा

फिल्म में बाजीराव की पत्नी बनी प्रियंका ने बेहद हैवी तो नहीं, लेकिन ऐसी जूलरी पहनी थी जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। खासतौर पर उनके नाक की नाथ को। ये बहुत क्यूट थी। इसके अलावा कान के झुमके भी नए डिजाईन के थे। ये दो चीजें आप इस धनतेरस खरीदकर अपने जूलरी बॉक्स में ऐड कर सकती हैं। 

पद्मावत से दीपिका पादुकोण

रानी पद्मावत के खूबसूरत और रौबदार चेहरे की शोभा को और भी अधिक बढ़ाने के लिए हैवी लुक वाली ट्रेडिशनल जूलरी का इस्तेमाल पूरी फिल्म में किया गया था। लेकिन यहां हम आपको इस तस्वीर में पहने गए झुमके और चोकर सेट दिखाना चाहते हैं। अगर किसी शादी के फंक्शन में आपको जाना हो तो ये साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगेंगे ! 

टॅग्स :धनतेरसदिवालीफैशनदीपिका पादुकोणप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?