लाइव न्यूज़ :

कभी नहीं होगी कपड़ों की कमी, अब इन आइडियाज संग घर पर डिजाइन करें ऑउटफिट्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 26, 2022 14:41 IST

पूरे साल ऐसे कई अवसर पड़ते हैं, जब हमें अलग-अलग मौकों के लिए ड्रेस चाहिए होती हैं। मगर कई बार हम उन ड्रेस को रिपीट करना पसंद नहीं करते। ऐसे में अब आप अपने कैजुअल, फॉर्मल और पार्टी वेअरिंग कपड़ों को री-स्टाइल कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप लॉन्ग स्कर्ट के साथ कंट्रास्ट करके अपनी फॉर्मल शर्ट को कैरी कर सकती हैं।आपको अगर किसी बर्थडे पार्टी में जाना है तो इसके लिए आप सिंपल सूट पर हैवी दुपट्टा वाला सेट कैरी करेंगी तो बेहतर लगेगा।

कहते हैं कि लड़कियों के पास जितने कपड़े हों, वो उतने ही कम हैं। वैसे देखा जाए तो लड़कियों पर ये कहावत कहीं ना कहीं बिल्कुल सही बैठती है। दरअसल, पूरे साल ऐसे कई अवसर पड़ते हैं, जब हमें अलग-अलग मौकों के लिए ड्रेस चाहिए होती हैं। मगर कई बार हम उन ड्रेस को रिपीट करना पसंद नहीं करते। ऐसे में अब आप अपने कैजुअल, फॉर्मल और पार्टी वेअरिंग कपड़ों को री-स्टाइल कर सकती हैं। तो आईये जानते हैं कि कौन से मौके के लिए आप क्या ड्रेस पहन सकती हैं:

ऑफिस पार्टी

वैसे तो हम ऑफिस में ज्यादातर फॉर्मल पहनकर जाते हैं या फिर कभी-कभी कुर्ती पायजामी। लेकिन बात जब भी ऑफिस पार्टी की आती है तो हमें सिंपल, सोबर कपड़े तो चाहिए लेकिन वह भी अपीलिंग लगने चाहिए। ऐसे में आप लॉन्ग स्कर्ट के साथ कंट्रास्ट करके अपनी फॉर्मल शर्ट को कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो अपनी लॉन्ग स्कर्ट पर कोई सिंपल सा कंट्रास्ट में कुर्ती और उसके ऊपर दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। 

बर्थडे पार्टी

आपको अगर किसी बर्थडे पार्टी में जाना है तो इसके लिए आप सिंपल सूट पर हैवी दुपट्टा वाला सेट कैरी करेंगी तो बेहतर लगेगा। या फिर आप चाहें तो हल्का-फुल्का गाउन भी कैरी कर सकती हैं। वैसे एक बेहतर ऑप्शन ये भी है कि आप अपनी दादी मां या मां की पुरानी बनारसी साड़ियों का गाउन बनवाकर उन्हें भी दुपट्टे के साथ री-स्टाइल करें।

वेडिंग 

शादियों में आमतौर पर साड़ियां या लहंगे चलते हैं, लेकिन अगर आप इससे हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो शरारा बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा आप घर पर मौजूद पुरानी साड़ियों को भी अपने हिसाब से री-स्टाइल कर सकती हैं। यही नहीं, आप मार्केट से कुछ ऐसे गाउन भी ले सकती हैं, जोकि मल्टी-पर्पस हों। कहने का मतलब ये है कि जब चाहें आप उन्हें गाउन की तरह पहनें नहीं तो उनके दुपट्टे को आप अलग तरीके से कैरी कर लें। 

इसके अलावा अगर आपकी शादी हो चुकी है और आप अपने शादी के लहंगे को इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं तो उसके लिए आप अपने लहंगे के कंट्रास्ट का ब्लाउज बना लें और फिर अपने लहंगे को उसके साथ पहनें। इससे आपको भी एक नया लुक मिलेगा। वैसे तो अधिकांश लोग लाल कलर का लहंगा शादी के लिए लेते हैं तो आप उसके ऊपर ग्रीन कलर का एक ब्लाउज सिलवा सकती हैं। ग्रीन कलर का ब्लाउज आपके लाल कलर के लहंगे पर काफी जंचेगा।

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल