लाइव न्यूज़ :

ब्रेकफास्ट में जरूर खाएं ये 7 चीजें, सदा दिखेंगी जवां, दाग-धब्बे भी हो जाएंगे छू-मंतर

By मेघना वर्मा | Updated: February 28, 2020 11:08 IST

ओटमील सुबह के सबसे हेल्दी नाश्तों में शुमार हो चुका है। सुबह-सुबह इसका सेवन आपको दिन भर एनर्जेटिक रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देदूध के अंदर कई पोषक तत्व होते हैं।आप भी चाहें तो सेब का जूस पी सकते हैं मगर सेब रॉ खाने में आपको ज्यादा फायदा पहुंचाएगा।

हमारे खान-पान का असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है। जो हम खाते हैं उसी का रिफ्लेक्शन हमारी स्किन और हमारी बॉडी पर दिखाई देता है। इसलिए हमें खाना ऐसा खाना चाहिए जिसकी लाभ हमारी बॉडी को मिले। खासकर सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए कि हमारी बॉडी को ना सिर्फ वो दिन भर एनर्जेटिक रखे बल्कि उसका असर हमारी स्किन पर भी झलके।

दिन की पहली डाइट आपके स्किन को डायरेक्ट इफेक्ट करती है। आपका पेट पूरी रात से खाली रहता है और उनके बाद आप जो कुछ भी खाते हो वो आपकी स्किन पर दिखाई देती है। आज हम आपको खाने की 7 ऐसी ही चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें खाने से आपकी स्किन हमेशा ग्लो करेगी। साथ ही आपकी स्किन पर झुर्रियां भी नहीं पड़ेगी। 

आप भी जानिए कौन से हैं वो 7 फूड

1. अखरोट

अखरोड में ओमेगा फैटी 3 ऐसिड होता है। अखरोट में विटामिन ई भी पाया जाता है। इसी लिए इसे सुपर फूड भी कहते हैं। अखरोट की वजह से आपकी स्किन दिन भर मॉइस्चराइज रहती है। इसलिए इसे अपनी डाएट में जरूर शामिर करना चाहिए।

2. ग्रीन टी

ग्रीन टी आपको बॉडी को एंटी-ऑक्सीडेंट करती है साथ ही आपको मिनिरल्स भी देती है. सुबह-सुबह एक कप ग्रीन टी आपके बॉडी को गंदगी से बाहर करती है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को भी दूर करती है। जिससे आपकी स्किन ग्लो करने लगती है।

3. ऑमलेट

अगर आप अंडा खाते हैं तो सुबह-सुबह ऑमलेट का नाश्ता भी कर सकते हैं। ये दुनिया के सबसे ट्रेडिशनल ब्रेकफास्ट में से भी एक है। ये आपके बॉडी को प्रोटीन प्रोवाइड करता है साथ ही ये आपके स्किन और बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है।

4. ओटमील

ओटमील सुबह के सबसे हेल्दी नाश्तों में शुमार हो चुका है। सुबह-सुबह इसका सेवन आपको दिन भर एनर्जेटिक रखता है। ये आपकी स्किन को ना सिर्फ ग्लोइंग बनाता है बल्कि आपके टोन को भी ठीक करता है। इसलिए सुबह-सुबह ओटमील जरूर खाएं।

5. सेब

एप्पल अ डे कीप्स डॉक्टर अवे। अगर आप सुबह ब्रेकफास्ट में एक सेब खाते हैं तो आपके चेहरे पर अलग सी निखार दिन भर बनी रहती है। वैसे बहुत से लोग सेब का जूस भी पीते हैं। आप भी चाहें तो सेब का जूस पी सकते हैं मगर सेब रॉ खाने में आपको ज्यादा फायदा पहुंचाएगा।

6. दूध

दूध के अंदर कई पोषक तत्व होते हैं। ये आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है साथ ही रेडिएंट भी बनाए रखता है। इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड आपकी स्किन के साथ आपके बाल को भी हेल्दी बनाता है और उसकी ग्रोथ रेट बढ़ाता है। इसलिए सुबह के मील में दूध को जरूर शामिल करें।

7. टमाटर

सुबह के नाश्ते में आप अगर किसी भी तरह टमाटर को इन्क्लूड कर सकते हैं तो जरूर कीजिए। टमाटर में 90 प्रतिशत पानी होता है जो आपके परफेक्ट हाइड्रेशन देता है। ये आपकी बॉडी में लिक्विड की मात्रा को बैलेंस करती है। साथ ही टमाटर में  पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी स्किन पर ग्लो लाते हैं। इसलिए टमाटर का सेवन जरूर करें।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन