लाइव न्यूज़ :

35 की उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां, तो रोज एक कप गर्म पानी के साथ पीएं ये चीज

By मेघना वर्मा | Updated: December 28, 2019 08:19 IST

लोग कम समय में ही बूढ़े लगने लगते हैं। उनके लिए चेहरे पर पड़ने वाली झाइयां और रिन्कल्स उन्हें और बूढ़ा दिखाती हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो उम्र से पहले ही बूढ़े लगने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदूषण और मौसम की वजह से आपकी स्किन भी डल और रूखी हो चुकी होगी। इसके लिए महीने में आप हजारों रुपये पार्लर पर खर्च करते होंगे। 

आज के मौसम और प्रदूषण से स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता है। आपने भी इसे महसूस किया होगा। आपकी स्किन भी डल और रूखी हो चुकी होगी। रोज यूवी रेज से आपकी स्किन भी डल हो जाती है। इसके लिए महीने में आप हजारों रुपये पार्लर पर खर्च करते होंगे। 

वहीं लोग कम समय में ही बूढ़े लगने लगते हैं। उनके लिए चेहरे पर पड़ने वाली झाइयां और रिन्कल्स उन्हें और बूढ़ा दिखाती हैं। मगर क्या आप जानते हैं इस चीज का इलाज भी आप अपने आप में ही खोज सकते हैं। जी हां आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे ही उपाय जिससे आप अपने चेहरे पर एंटी-एजिंग से छुटकारा मिल सकता है।

एक कप ग्रीन टी

अक्सर लोग ग्रीन टी को अपने हेल्थ और मोटापे से जोड़ते हैं। मगर ग्रीन टी आपके सेहत के साथ आपकी त्वचा पर भी बहुत असर करती है। आपके स्किन के लिए ग्रीन टी किसी वरदान से कम नहीं होती। ये ना सिर्फ आपके चेहरे को दमकता निखार देती है बल्कि आपके चेहरे को साफ भी रखती है।

आइए आपको बताते हैं कि क्यों ग्रीन टी आपके चेहरे के लिए हो सकती है वरदान।

1. चेहरे की झाइयों को करती है दूर

रोज दो कप ग्रीन टी ना सिर्फ आपके बॉडी को फिट रखेगी बल्कि आपके स्किन को भी झाइयों से दूर रखेगी। अगर आपकी स्किन पर समय से पहले ही झाइयां आ गई हैं तो ग्रीन टी आपके चेहरे पर निखार लाती है। साथ ही आपके चेहरे को दमकती है।

2. यूवी रेज से करती है प्रोटेक्ट

रोज धूप और धूल के कारण आपके चेहर पर यूवी किरण भी बुरी तरह प्रभाव करती है। यूवी रेज से आपका चेहरा बहुत ही डल और बुझा हुआ लगता है। ग्रीन टी आपके चेहरे क यूवी रेज से प्रोटेक्ट भी करती है और आपके चेहरे पर ग्लो लाती है।

3. स्किन कैंसर से बचाती है

अमेरिक एकेडमिक ऑफ डर्मोटॉलिजी की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन टी आपको स्किन कैंसर की परेशानी से भी दूर रखती है। ये आपकी स्किन को स्वच्छ और प्योर बनाती है।

4. ऐजिंग और रिंकल्स से बचाती है

बहुत से लोगों के चेहरे पर ऐज से ज्यादा उम्र दिखने लगती है। तो ऐसे में भी आप अपने चेहरे को झाइयों और ऐजिंग से बचाने के लिए ग्रीन टी को जरूर पी सकते हैं।

5. नहीं होता डार्क सर्कल्स

ग्री टी के पैकेट को इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंके नहीं। बल्कि जब वो ठंडा हो जाए तो उसे अपने आंखों पर रखें। कुछ  दिनों तक लगातार ऐसा करने से आपके आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स भी खत्म हो जाएंगे।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल