लाइव न्यूज़ :

आपके दांत और चेहरे को चमकाएगी ठेले पर मिलने वाली ये एक चीज, बस करना होगा ये काम

By मेघना वर्मा | Updated: December 31, 2019 09:17 IST

केला हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। केले के गुणों की बात की जाए तो वो अनगिनत हैं। चेहरा आपके जितना पोषण देता है उतना ही आपके चेहरे और आपके दांतों के लिए भी सबसे अच्छा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देकेला एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर का काम भी करता है। केले का छिलका जलन और तनाव को कम करता है।

आज के प्रदूषण और धूल भरे वातावरण में इंसान के चेहरे की चमक दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है। वहीं आज के जंक फूड खाकर लोगों को दांत की समस्या भी बढ़ रही है। लोगों के दांत पीले पड़ते जा रहे हैं। ऐसे में आपकी मुस्कान पर भी ग्रहण लग जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि केले आप इस समस्या का हल पा सकते हैं।

केला हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। केले के गुणों की बात की जाए तो वो अनगिनत हैं। चेहरा आपके जितना पोषण देता है उतना ही आपके चेहरे और आपके दांतों के लिए भी सबसे अच्छा होता है। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किस तरह केले का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे को शाइनी और दांतो के पीलेपन को दूर कर सकते हैं।

दांतों के पीलेपन को करें कम

अगर आपके दांत भी समय के साथ पीले हो रहे हैं तो रोजाना ब्रश करने के बाद केले के ताजे छिलके को दांतों पर जरूर रगड़ें। केले के छिलके में ऐसे तत्व होते हैं जो आपके दांतों के पीलेपन को दूर करते हैं। ब्रश के बाद केले के छिलके को दांतों को रगड़े। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपके दांतों में चमक आ जाएगी।

मॉइश्चराइजर का काम करता है केला

केला एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर का काम भी करता है। जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है। केले में विटमिन सी, ए, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फॉरस और कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे आपकी त्वचा को फायदा और पोषण मिलता है। ये एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर होता है। इससे आप चेहरे पर लगा सकते हैं।

केले का फेसपैक

केले का फेसपैक बनाने के लिए एक चौथाई पका हुआ केला लें और उसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दही मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद अपने चेहर पर इस फेस पैक को लगाएं। जब ये सूख जाए या 10 से 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे में मुलायमता आएगी।

जलन और तनाव करता है कम

केले का छिलका जलन और तनाव को कम करता है। जल जाने पर केले के इस्तेमाल से जलन कम होती है। अच्छे पके हुए केले का पल्प शरीर के जले हुए हिस्से पर लगाकर कपड़ा बांध दिया जाए तो तुरंत आराम मिलता है। केले में ट्राइप्टोफान नामक एमिनो ऐसिड होता है, जो मूड को रिलैक्स करता है।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल