लाइव न्यूज़ :

बालों में एलोवेरा लगाने से मिलते हैं 7 फायदे, ऐसे करें इस्तेमाल

By गुलनीत कौर | Updated: June 24, 2018 10:17 IST

बालों में अगर डैंड्रफ हो जाए तो उसका इलाज भी एलोवेरा से किया जा सकता है।

Open in App

बालों को लंबे, घने और खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है बालों में एलोवेरा लगाने का घरेलू नुस्खा। बहुत लोग बालों में एलोवेरा लगाते हैं लेकिन इससे होने वाले फायदों से अनजान होते हैं। यदि आप इसके फायदे जान लेंगे तो इसका सही इस्तेमाल कर जल्द से जल्द रिजल्ट भी पा सकेंगे। आइए जानते हैं बालों में एलोवेरा लगाने के 5 बड़े फायदे:

1. एलोवेरा में प्रोटिओलाइटिक एंजाइम्‍स होते हैं जिन्हें स्कैल्प के लिए लाभकारी माना अगया है। ये स्कैल्प की कोशिकाओं को रिपेयर कर उन्हें हेल्दी बनाते हैं। स्कैल्प को हर तरह के इन्फेक्शन से दूर रखते हैं और जड़ों से बालाओं को मजबूती प्रदान करते हैं। 

2. बालों में एलोवेरा लगाने से बाला सिल्की और स्मूथ हो जाते हैं। हेयर वॉश से ठीक आधा घंटा पहले बालों में एलोवेरा लगा लें तो इसके बाद बालों को कंडीशनर करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

3. टूटते-झड़ते बालों का इलाज भी एलोवेरा से किया जा सकता है। एलोवेरा को स्कैल्प और पूरे बालाओं में लगाने से बालाओं का झड़ना कम होता है और उनका वॉल्यूम बढ़ता है। 

4. एलोवेरा सिर्फ बालों को ही नहीं, स्कैल्प को भी नरम बनाता है। स्कैल्प को नमी प्रदान कर यहां के जरूरी ऑइल को बनाए रखता है। इसी पर बालों की ग्रोथ आधारित होती है। 

5. एलोवेरा के कई सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बालों को भरपूर पोषण प्रदान कर उन्हें प्राकृतिक रूप से शाइन प्रदान करते हैं।

6. बालों में एलोवेरा का रेगुलर इस्तेमाल करने वाले लोगों के बाल हमेशा अपने नेचुरल रंग को बनाए रखते हैं। ये बाल अपनी प्राक्रतिक रंगत कभी नहीं खोते हैं। 

7. बालों में अगर डैंड्रफ हो जाए तो उसका इलाज भी एलोवेरा से किया जा सकता है। बस आपको फ्रेश एलोवेरा स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाना है। एक सितेमाल में ही काफी सारा डैंड्रफ निकल जायेगा।

रोजाना की गई ये 6 गलतियां बालों को बनाती हैं कमजोर

इस तरह करें एलोवेरा का इस्तेमाल

अगर आप लंबे, मजबूत और घने बाल चाहती हैं तो एलोवेरा को इस्तेमाल करने का सबसे आसान और असरदार तरीका भी जान लें। इसके लिए नारियल तेल और एलोवेरा को सामान माता में एक कटोरी में ले लें। इसे स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगा लें। चाहें तो पोरी रात लगा रहने दें या फिर कम से कम आधा घंटा जरूर लगाकर रखें। इसके बाद बाल कम केमिकल वाले शैम्पू से धो लें। शैम्पू के बाद कंडीशनर करने की जरूरत नहीं है। सप्ताह में दो बार इस नुस्खे को आजमायें, बालों की हर प्रॉब्लम खत्म होगी और बाल तेजी से ग्रो करने लगेंगे। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन