लाइव न्यूज़ :

घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल ब्लीच, स्किन ग्लो करेगी और सन टैनिंग से भी मिलेगा छुटकारा

By गुलनीत कौर | Updated: April 4, 2018 15:05 IST

टमाटर में विटामिन की भरपूर मात्रा होती है और साथ ही यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा है।

Open in App

स्किन का रंग हल्का दिखी, टैनिंग निकाल जाए और चेहरे पर निखार भी आ जाए इसके लिए महिलाएं ब्लीच करवाती हैं। मार्केट में ब्लीच करने के लिए कई सारे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। इनके इस्तेमाल से कुछ ही मिनटों में चेहरे का रंग निखर जाता है और सूरज की किरणों के कारण हुई सन-टैनिंग भी निकल जाती है। लेकिन इन प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट भी होते हैं और साथ ही इनका असर लंबे समय तक नहीं रहता है। 

बाजार में मिलने वाले सभी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में केमिकल की अधिक मात्रा होती है। आप कितना ही सोच समझ कर क्यों ना खरीददारी करें, इन प्रोडक्ट में भारी मात्रा में केमिकल डाले जाते हैं जो स्किन के लिए हानिकारक होते हैं। लंबे समय तक स्किन को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। चलिए आज आपको बताते हैं कि आप घर पर रखी चीजों से कैसे ब्लीच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पार्लर में हजारों के खर्चे से बचें, 10 आसान स्टेप्स में घर पर ही करें 'फ्रेंच पेडीक्योर'

1. पोटैटो ब्लीच

पोटैटो यानी आलू को सबसे बढ़िया नेचुरल ब्लीच माना जाता है। स्किन टैनिंग से छुटकारा पाने का यह सबसे सरल और असरदार उपाय है।

- इसके लिए सबसे पहले आलू को छीलें और कस लें- इसमें गुलाबी जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। ड्राई स्किन वाले इसमें शादा भी मिला सकते हैं। अगर ऑयली स्किन है तो शादा की जगह नींबू मिला लें- इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन हा हाथों पर भी लगा सकते हैं। उन हिस्सों पर जरूर लगाएं जहां टैनिंग हो रखी हो- 20 से 25 मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें

यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं 'मुल्तानी मिट्टी स्क्रब', स्किन प्रॉब्लम को दूर कर मिलेगी दमकती त्वचा

2. टोमेटो पैक

टमाटर में विटामिन की भरपूर मात्रा होती है और साथ ही यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा है। सन टैनिंग के साथ मुंहासों से भी छुटकारा दिलाता है टमाटर का फेस पैक।

- सबसे पहले टमाटर को मैश करें और इसके बाद उसके बीज अलग कर दें- बीज अलग करने के बाद इसमें एक चम्मच दही मिलाकर मिला लें- इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें- टमाटर का यह फेस पैक रोजाना लगा सकते हैं

यह भी पढ़ें: चेहरे पर रोजाना टमाटर का पेस्ट लगाने के ये हैं 5 फायदे

3. खीरा

एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है खीरा जिसके इस्तेमाल से स्किन पर होने वाली एलर्जी, संक्रमण और सन टैनिंग से छुटकारा मिलता है।

- खीरा छीलकर उसे कास लें और उसका पानी निचोड़कर अलग निकाल लें- अब इस पानी में एलोवेरा जूस मिला लें। अगर स्किन अधिक ड्राई है तो एलोवेरा की जगह शहद मिला सकते हैं- इस पेस्ट को अपने चेहरे, गर्दन, पीठ सब जगह हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं- 2 मिनट मसाज करने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें- खीरा का यह फेस पैक स्किन को लाइट करता है, साथ ही रिलैक्स करने में भी मदद करता है

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन