लाइव न्यूज़ :

मोटे गालों को 10 दिन में पतला करने के लिए ऐसे करें दूध, हल्दी, अंडे का यूज

By उस्मान | Updated: May 26, 2018 15:25 IST

आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है लेकिन चेहरे का मोटापा आपकी सुंदरता को कम कर सकता है।

Open in App

क्या आपके गालों पर ज्यादा चर्बी है? क्या आप अपने चेहरे के मोटापे से परेशान हैं? आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है लेकिन चेहरे का मोटापा आपकी सुंदरता को कम कर सकता है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनके जरिए आप 10 दिन में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

1) हॉट टावल ट्रीटमेंट

इस उपचार के जरिए चेहरे की स्किन से पसीना बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे चेहरे का फैट कम होता है। इसके लिए पानी गर्म करें और एक तौलिया भिगोकर उससे अपने गालों पर दबाएं। इसे कई बार दोहराएं। सोने से पहले इस उपाय को करने से ज्यादा फायदा होता है। 

2) हल्दी

1 चम्मच हल्दी, 1 बड़ा चम्मच दही और 1 बड़ा चम्मच बेसन एक कटोरे में मिक्स करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को गाल पर लगाएं। 20 मिनट के बाद सूखने पर मुंह धो लें। इसे सप्ताह में दो बार दोहराएं। बहुत अधिक हल्दी का उपयोग नहीं करें क्योंकि इससे आपका चेहरा पीला नजर आ सकता है।

3) ग्लिसरीन

ग्लिसरीन त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। यह त्वचा की लोच को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन और ½ चम्मच नमक को मिक्स कर लें। कॉटन से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे कम से कम 20 मिनट तक छोड़ दें, ताकि आपकी त्वचा इसे अवशोषित कर सके। बाद में, ठंडे पानी से धो लें। चेहरे का फैट कम करने के लिए सप्ताह में 3-4 बार इसे दोहराएं। 

4) दूध

दूध त्वचा की लोच को बनाए रखने में मदद करता है। 1 बड़ा चम्मच दूध को 1 चम्मच शहद के साथ मिक्स कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। त्वचा की सर्कुलर मोशन में मसाज करें।  10 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें। इससे आपको डबल चिन से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। इस उपाय को सप्ताह में कम-से-कम दो बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें- चेहरे का मोटापा दूर करने के लिए सिर्फ 5 मिनट करें ये 5 एक्सरसाइज

5) अंडा

प्रोटीन और एल्बिनिन से भरपूर वाइट एग में स्किन टोनिंग गुण होते हैं। यह त्वचा की लचीलेपन में सुधार करने में भी मदद करता है। 2 एग वाइट, 1 बड़ा चम्मच दूध, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच शहद मिक्स करें।  इसे अपने चेहरे पर लगाएं और एक घंटे बाद गुनगुने पाने से धो लें। आप इस उपाय को रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन