लाइव न्यूज़ :

10 मिनट में गोरे हाथ पाने के लिए घर पर ही बनाएं ये पेस्ट

By गुलनीत कौर | Updated: February 15, 2018 14:43 IST

इन दो उपायों को सप्ताह में 2 से 3 बार करने से हाथों की डेड स्किन निकल जाएगी और उनका रंग उभरकर सामने आएगा।

Open in App

सर्दियों के चलते ना केवल हमारे चेहरे की त्वचा बल्कि पूरी बॉडी की त्वचा बेजान पड़ने लगती है। सर्द हवाओं के कारण त्वचा रूखी हो जाती है और इसका रंग भी गहरा होने लगता है। अपने चेहरे पर तरह-तरह की मॉइस्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल कर हम फेस की स्किन को तो ठीक कर लेते हैं लेकिन हमारे हाथों की स्किन वैसी की वैसी रह जाती है।

दिन भर में हम अपने हाथों का इस्तेमाल हर काम को करने में लगाते हैं, इसलिए हाथों की त्वचा सबसे अधिक प्रभावित होती है। ऐसे में हमें हाथों का अधिक ख्याल रखना चाहिए। यहां हम आपको एक खास घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप हाथों को त्वचा को निखार सकते हैं। इस नुस्खे को अपनाने से आपके हाथ पहले से अधिक सुन्दर अरु गोर लगने लगेंगे। 

उपाय के अनुसार आपको थोड़ा दूध और सेंधा नमक चाहिए होगा। 2 चमच्च दूध में 2 ही चमच्च सेंधा नमक डालकर मिलाएं। अगर आपकी स्किन अधिक ड्राई रहती है तो इसमें एक चमच्च शहद भी मिला सकते हैं। सभी को अच्छे-से मिला लें, आपका पेस्ट तैयार हो जायेगा।

अब एक हाथ में थोड़ा-सा पेस्ट लेकर दूसरे हाथ पर स्क्रब करें। जिस हाथ से स्क्रब कर रहे हैं उसे दूसरे हाथ पर गोलाकार दिशा में घुमाते हुए मसाज करें, ध्यान रहे कि हल्के हाथों से ही मसाज करना है। कम से कम 5 मिनट तक ऐसा करें और फिर एक साफ कपड़े को पानी में डुबोकर इस कपड़े से हाथ को साफ करें। अब इसी प्रक्रिया को दूसरे हाथ पर भी दोहराएं। 

अगर आप स्क्रबिंग नहीं करना चाहते हैं तो चन्दन से बना एक पैक हाथों पर लगा सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए 2 चमच्च चन्दन पाउडर में कसा हुआ टमाटर, खीरा और नींबू निचोड़कर डालें। इन चारों चीजों को अच्छे-से मिला लें। अब आपका पेस्ट ग्तैयार है। इस पेस्ट को अपने दोनों हाथों पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से हाथ धो लें। आपके हाथ प्राकृतिक रूप से चमकने लगेंगे। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खेलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन