लाइव न्यूज़ :

इन 5 प्रोडक्ट्स को रोज यूज करने से बिगड़ सकती है आपकी खूबसूरती

By उस्मान | Updated: May 26, 2018 12:06 IST

रोजाना प्राइमर लगाने से छिद्र बंद हो सकते हैं जिससे आपको पसीना और ब्रेकआउट्स का खतरा होता है।

Open in App

अगर आपको किसी एक ब्यूटी प्रोडक्ट्स से प्यार है, तो जाहिर है आप उसे बार-बार यूज करना चाहेंगी। लेकिन कुछ प्रोडक्ट्स को रोजाना यूज करने से नुकसान भी हो सकते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट ज्योति नंदन आपको बता रही हैं कि आपको किन-किन प्रोडक्ट्स को रोजाना यूज नहीं करना चाहिए। 

1) वाटरप्रूफ मस्कारा

इसमें कोई शक नहीं है कि मस्कारा आपकी आंखों को एक बेहतर लुक देता है। लेकिन वाटरप्रूफ मस्कारा के डेली यूज से आपकी पलकें ड्राई हो सकती हैं।

2) लिप बाम

लिप बाम का अधिक इस्तेमाल करने से आपके होंठ और ज्यादा खराब हो सकते हैं। इससे आपके होंठ मोश्चोराइज रहने के लिए मेडिकेटेड लिप बाम पर निर्भर रहने लगते हैं। 

3) प्राइमर

रोजाना प्राइमर का इस्तेमाल करना एक बुरा विचार हो सकता है। इसमें सिलिकॉन्स होते हैं, जो छिद्रों को बंद कर सकते हैं जिससे आपको पसीना और ब्रेकआउट्स का खतरा होता है। 

4) ड्राई शैम्पू

बेशक इसके इस्तेमाल से आपके समय की बचत होती है लेकिन इसके अधिक इस्तेमाल से आपके बालों को नुकसान हो सकता है और वो टूट सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- इंस्टेंट निखार पाने के लिए पपीता में मिलाएं ये एक चीज, कई हफ्तों तक बना रहेगा ग्लो

5) कंडीशनर

आपको हफ्ते में केवल एक या दो बार ही कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। प्रोटीन से भरपूर कंडीशनर से आपके बालों का नॉर्मल पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है और आपके बाल बेजान हो सकते हैं।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन