लाइव न्यूज़ :

स्किन ऑयली हो या ड्राई, इन 5 बेसन पैक से पाएं निखरी त्वचा

By गुलनीत कौर | Updated: April 16, 2018 10:02 IST

चेहरे पर पिम्पल अधिक हो जाएं तो बेसन में गुलाब जल और हल्दी मिलाकर लगाएं, एक सप्ताह में फर्क महसूस होगा।

Open in App

क्या कभी आपने सोचा है कि इतनी उम्र होते हुए भी हमारी दादी-नानी की स्किन हमसे भी अधिक मुलायम और ग्लोइंग कैसे होती है? उस जमाने में ना तो अधिक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट होते थे और स्किन के लिए विशेष ट्रीटमेंट का तो सवाल ही नहीं बनता है। फिर कैसे उनकी स्किन इतनी चमकदार रहती थी? इसके पीछे कारण है सही डाइट और घरेलू नुस्खे। दोनों का पालन करने के कारण ही बुढ़ापे में भी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है। पहली की महिलायें दूध, मलाई, हल्दी, बेसन का ना केवल रसोई में बल्कि अपनी सुंदरता निखारने में भी प्रयोग करती थीं। चलिए आपको आज स्किन टाइप के अनुसार बताते हैं बेसन के 5 प्रयोग, इनके नियमित इस्तेमाल से आपकी भी स्किन ग्लो कर सकती है।

ड्राई स्किन

बहुत कम लोग जानते हैं कि बेसन ड्राई स्किन के लिए सबसे उत्तम सौंदर्य वर्धक उत्पाद है। ड्राई स्किन वाले बेसन में मलाई या दूध, शहद और जरा-सी हल्दी मिलाकर एक पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर केवल 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और सूखने के बाद नार्मल पानी से धो लें। सप्ताह में 3 बार इस फेस पैक को लगाने से ड्राई स्किन में नमी आएगी, ग्लो बढ़ेगा और पिम्पल-धब्बों जैसी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिलेगा।

ऑयली स्किन

ऑयली स्किन के कारण होने वाली तमान स्किन प्रॉब्लम को हल करने का रामबाण नुस्खा है बेसन का फेस पैक। बेसन में केवल गुलाब जल मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन के आसपास लगाएं। सूखने पर धो लें। स्किन पर बनने वाला अनावश्यक तेल निकल जायेगा और त्वचा ग्लो करने लगेगी।

यह भी पढ़ें: एक रात में गायब करें पिम्पल, चुनें 7 में से कोई भी एक तरीका

मुंहासों को हटाने के लिए

ड्राई हो या ऑयली, अगर त्वचा पर मुंहासों से परेशान हैं तो बेसन में शहद मिलाकर लगाएं। अगर स्किन बहुत अधिक ऑयली है तो बेसन में गुलाब जल और हल्दी मिलाकर लगाएं। सप्ताह में 3 बार इस पैक को लगाने से मुंहासों की लालगी कम होगी, धीरे-धीरे सूखने लगेंगे और पिम्पल के दाग भी खत्म हो जाएंगे।

ब्लेमिश स्किन के लिए

कुछ लोगों के चेहरे पर कई तरह के छोटे-छोटे पिम्पल, दाग-धब्बे होते हैं जो चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ते हैं। इन्हें हटाने के लुए बेसन में खीरा का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। पैक सूखने पर गुनगुने पानी से इसे निकालें। इस पैक को एक सप्ताह तक रोजाना लगाएं और फिर फर्क महसूस होने पर एक दिन का अंतर पर लगाना शुरू कर दें। एक महीने में चेहरे की हर परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: लहसुन के 5 आसान प्रयोग, एक सप्ताह में बालों और स्किन में लाएं शाइन

टैनिंग निकाले

सूरज की यूवी किरणों से होने वाली टैनिंग को निकालें के लिए बेसन का पैक जरूर इस्तेमाल करें। बेसन में नींबू, हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पैक तैयार करें और इसे उन सभी हिस्सों पर लगाएं जहां टैनिंग हुई हो। पैक सूखने पर पानी से इसे निकालते समय 2 से 3 मिनट मसाज करें। टैनिंग के साथ बेसन का यह पैक स्किन के डेड सेल्स भी निकाल देगा और त्वचा को ग्लो करने में मदद करेगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन