ब्यूटी टिप्स: लहसुन के 5 आसान प्रयोग, एक सप्ताह में बालों और स्किन में लाएं शाइन

By गुलनीत कौर | Published: April 8, 2018 07:24 AM2018-04-08T07:24:03+5:302018-04-08T07:24:03+5:30

अगर बाल अधिक टूट रहे हों तो लहसुन की एक कली लेकर स्कैल्प पर रगड़ें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस प्रयोग को करें, बालों का टूटना-झाड़ना होगा कम।

Beauty Tips: 5 easy home remedies of garlic for beautiful skin and hair | ब्यूटी टिप्स: लहसुन के 5 आसान प्रयोग, एक सप्ताह में बालों और स्किन में लाएं शाइन

ब्यूटी टिप्स: लहसुन के 5 आसान प्रयोग, एक सप्ताह में बालों और स्किन में लाएं शाइन

लहसुन गुणों का खजाना है, इसके रोजाना सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसलिए भारतीय घरों में बनने वाले पकवानों में आपको लहसुन का अधिक से अधिक इस्तेमाल दिखेगा। लेकिन सेहत के अलावा सुंदरता पाने और उसे प्रकरार रखने में भी सहयोग देता है लहसुन। आइए आपको बताते हैं लहसुन के 5 ऐसे इस्तेमाल जिससे बेदाग खूबसूरती पाई जा सकती है: 

1. बालों की ग्रोथ के लिए

लंबे, घने और खूबसूरत बाल पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन में मौजूद अल्लिसिन और सल्फर तत्व बालों को टूटने-झड़ने से बचाते हैं। अगर बाल अधिक टूट रहे हों तो लहसुन की एक कली लेकर स्कैल्प पर रगड़ें। तेल में लहसुन डालकर गर्म करके भी इस तेल का इस्तेमाल स्कैल्प पर कर सकते हैं। सप्ताह में 2 से 3 बार भी इसके इस्तेमाल से झड़ते-टूटते बालों से राहत मिलेगी।

2. मुंहासों से दिलाये छुटकारा

प्रदूषण या बदलते मौसम के कारण या फिर अन्य हार्मोनल बदलाव के चलते अगर चेहरे पर मुंहासे हो रहे हों तो  लहसुन की एक कली लेकर उसे पिम्पल पर मसलें। ऐसा करने से एक-दो दिन में ही पिम्पल खत्म हो जाएगा। इस्किई जगह लहसुन को पीसकर उसका रस निकालें, इस रस को पिम्पल पर लगाने से भी पिम्पल खत्म हो जाता है।

यह भी पढ़ें: गोरा होने के लिए स्टेरॉयड क्रीम का इस्तेमाल है खतरनाक

3. ब्लैकहेड्स निकाले

प्रदूषण और सही से देखभाल ना करने पर चेहरे पर ब्लैकहेड्स बन जाते हैं। इसे ठीक करने के लिए लड़कियां पार्लर में क्लींजिंग, फेशियल करवाती हैं जिसका काफी खर्च आता है। इसकी बजाया घर पर ही लहसुन एक छोटा सा नुस्खा आजमायें। करना केवल इतना है कि लहसुन की कुछ कलियां लें और टमाटर के साथ ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं और सूखने पर नार्मल पानी से धो लें। सप्ताह में 2 बार यह प्रयोग करें, ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिलेगा।

4. स्किन एलर्जी दूर करे

कई बार स्किन पर छोटे-छोटे लाल रंग के दाने हो जाते हैं, मौसम बदलने के कारण स्किन एलर्जी हो जाना सामान्य बात है। इन्हें ठीक करने के लिए कई कॉस्मेटिक जेल भी मार्केट से मिल जाते हैं लेकिन इनका इस्तेमाल करने की बजाय स्किन पर लहसुन रगड़ें। कुछ ही देर में फर्क देखने को मिलेगा। 

5. झुर्रियां और उम्र का बढ़ना रोके

स्किन पर होने वाली झुर्रियां और बढ़ती उम्र के कारण ढलती त्वचा को कम करना हो तो शहद में लहसुन की कुछ कलियां मिलाकर इसे पेश लें और केवल 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस प्रयोग को करें। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो शहद के साथ नींबू भी मिला सकते हैं। 

Web Title: Beauty Tips: 5 easy home remedies of garlic for beautiful skin and hair

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे