लाइव न्यूज़ :

स्वस्थ और बेदाग त्वचा बनाए रखने में मदद करेंगी ये 8 टिप्स, विंटर स्किनकेयर रूटीन में करें शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 12, 2022 16:34 IST

सर्दियों में रात के समय त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, ताकि सुबह आपकी त्वचा तरोताजा नजर आए। सर्दियों में त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है और ठंडी हवा के कारण त्वचा की नमी कम हो जाती है।

Open in App

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में रात के समय त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, ताकि सुबह आपकी त्वचा तरोताजा नजर आए। सर्दियों में त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है और ठंडी हवा के कारण त्वचा की नमी कम हो जाती है। सर्दियां आते ही आपकी त्वचा की चमक कम होने लगती है और साथ ही त्वचा रूखी होने लगती है। 

सर्दियों में त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है। यहां हम आपको सर्दी के मौसम में त्वचा को स्वस्थ और बेदाग बनाए रखने के लिए कुछ स्किनकेयर टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप अपने चेहरे की चमक बरकरार रख सकते हैं।

(1) फेस स्क्रब के लिए आप ओट्स या कॉफी में नारियल का तेल या दूध मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

(2) रोजाना अपने चेहरे की मसाज करें, मसाज के लिए आप एलोवेरा जेल को नारियल या आर्गन के तेल में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

(3) रात को सोने से पहले चेहरे पर कोई भी अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर, जेल या क्रीम लगाएं। सर्दियों के लिए हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर सबसे अच्छा विकल्प है।

(4) रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें, ताकि त्वचा से सारा मेकअप, धूल मिट्टी और प्रदूषण दूर हो जाए। इससे त्वचा भी कोमल और स्वस्थ बनती है।

(5) सर्दियों के मौसम में खूब पानी पिएं, इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी।

(6) सर्दियों में गुनगुने पानी से चेहरा धोएं, इससे त्वचा का प्राकृतिक तेल बना रहता है।

(7) त्वचा को स्वस्थ रखने और चेहरे पर चमक लाने के लिए स्वस्थ आहार का पालन करें।

(8) सर्दियों में त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए स्किनकेयर रूटीन फॉलो करें। अपनी त्वचा को दिन में दो बार सुबह और रात को सोने से पहले साफ करें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :विंटर्स टिप्सस्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

स्वास्थ्यCold Wave Alert: कड़ाके की ठंड में खुद को कैसे रखें हेल्दी? जानिए इन आसान उपायों के बारे में, छू नहीं पाएगी सर्दी

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन