लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में परफेक्ट स्किन पाने के लिए यूज करें 'आइस क्यूब', पाएं ये 5 फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: June 6, 2018 09:27 IST

आईब्रो या अपर लिप्स बनवाने के बाद थ्रेडिंग की वजह से स्किन पर दर्द या जलन महसूस होने पर आइस क्यूब से मसाज करें, इसकी ठंडक से दर्द में राहत मिलती है।

Open in App

गर्मी के मौसम में शरीर को अन्दर तक ठंडक पहुंचाने के लिए हम बर्फ जैसा ठंडा पानी पीते हैं। पानी से लेकर जूस और अन्य ड्रिंक्स में बर्फ डालकर पीते हैं। बर्फ से हमारा शरीर अन्दर से ठंडा हो जाता है और हमें गर्मी से राहत मिलती है। लेकिन अगर गर्मियों में आप अपनी स्किन को बाहरी 'हीट' से राहत दिलाना चाहते हैं, तब भी बर्फ का ही इस्तेमाल करें। आइस क्यूब के रोजाना प्रयोग से आपको स्किन संबंधी 5 फायदे हो सकते हैं। आइए जानें कि कैसे करें इसका इस्तेमाल और इसके यूज से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। 

1. पफी आईज

नींद पूरी ना होने की वजह से या फिर अधिक तनाव के कारण आंखों के नीचे की त्वचा में सूजन और ढीलापन आने लगता है। इसे तुरंत ठीक करने के लिए आइस क्यूब को सीधा आंखों के इस हिस्से पर लगाएं। 5 से 10 मिनट थोड़े-थोड़े गैप में लगाएं, पफी आईज से छुटकारा मिलेगा।

2. स्किन टैनिंग

गर्मियों में घर लौटते ही अगर आप धूप से झुलसी हुई त्वचा पर आइस क्यूब का इस्तेमाल करें तो टैनिंग पर पहले ही नियंत्रण पाया जा सकता है। यह त्वचा की ऊपरी लेयर को ठंडा कर टैनिंग को उसपर बैठने से रोकती है।

3. पिम्पल से करे फाइट

मौसम के बदलते ही और तेज गर्मी से चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं। इन्हें ठीक करने के लिए कॉटन के एक कपड़े में बर्फ का टुकडा लें और इसे सीधा मुंहासे पर लगाकर थोड़ा प्रेशर बनाएं। जितनी देर रख सकें उतनी देर रखें और फिर कुछ सेकंड्स का ब्रेक लें। ऐसा कम से कम 4 से 5 बार करें। बर्फ की ठंडक से पिम्पल का इन्फेक्शन सूख जाएगा और उसे फैलने से रोकेगा।

यह भी पढ़ें: ऑइली स्किन वाले ना करें ये 5 काम, मिलेगा अपोजिट रिजल्ट

4. थ्रेडिंग के पैन को करे कम

कई बार आईब्रो, अपर लिप्स थ्रेडिंग कारवाने या फिर वैक्सिंग के बाद भी त्वचा पर दर्द और जलन महसूस होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आइस क्यूब को त्वचा पर कुछ देर मसलें। ठंडक से दर्द में राहत मिलेगी।

5. नेचुरल ग्लो के लिए

शायद आपको जानकार हैरानी हो लेकिन इंस्टेंट नेचुरल ग्लो पाने के लिए आइस क्यूब का इस्तेमाल भी कारगर उपाय है। चेहरे पर कुछ देर के लिए आइस क्यूब से मसाज करें। मिनटों में ही आप फ्रेश और दमकता हुए चेहरा पीएंगे। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन