लाइव न्यूज़ :

मेकअप से कहीं खराब ना हो जाए आपकी त्वचा, हमेशा याद रखें ये 5 बातें

By गुलनीत कौर | Updated: April 28, 2019 13:28 IST

अगर आप मेकअप रिमूव करने के लिए मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं तो ध्यान रहे कि उसमें कम केमिकल हों। ये मेकअप रिमूवर आपकी आंखों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके साइड इफ़ेक्ट से बचने के लिए मेकअप रूम करने के बाद आंखों में गुलाब जल की कुछ बूंदें डाल लें।

Open in App

कुछ लड़कियों को रोजाना मेकअप करने की आदत होती है। यह उनकी पसंद या फिर जरूरत पर निर्भर करता है। कई बार प्रेजेंटेबल जॉब होने की वजह से खुद को आकर्षक दिखाने के लिए रोजाना मेकअप करना जरूरी हो जाता है। मगर रोज मेकअप करने से हमारी त्वचा कई तरह की स्किन प्रोब्लेम्स का शिकार हो जाती है जैसे कि मुंहासे, मुरझाई हुई स्किन, स्किन का अधिक ड्राई हो जाना आदि समस्याएं हो जाती हैं। लेकिन आप रोजाना मेकअप करें और इसके साइड इफ़ेक्ट भी ना हों इसके लिए आगे बताई जा रही 5 बातों को फॉलो करें:

1) मेकअप उतारने के बाद ऐसे साबुन का इस्तेमाल ना करें

अगर आप माइल्ड फेसवॉश से चेहरा वॉश करती हैं तो अच्छी बात है लेकिन अगर इसके अलावा साबुन का सितेमाल करती हैं तो ध्यान रहे कि मेकअप उतारने के ठीक बाद केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल ना करें। इसके लिए माइल्ड और क्रीमी साबुन यूज करें।

2) स्किन टाइप के अनुसार साबुन चुनें

साबुन या फेसवॉश हमेशा आपकी स्किन टाइप के अनुसार ही होना चाहिए। कुछ लोगों की स्किन काफी ड्राई होती है। मेकअप उतारने के बाद यह और भी ड्राई होने लगती है। ऐसे में अगर गलत फेसवॉश का इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा बुरी तरह से डैमेज हो जाती है।

यह भी पढ़ें: चेहरे पर नाईट क्रीम लगाने के हैं 10 फायदे, तीन आसान स्टेप्स में अपने लिए चुनें परफेक्ट नाईट क्रीम

3) मेकअप रिमूवर को संभलकर करें इस्तेमाल

अगर आप मेकअप रिमूव करने के लिए मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं तो ध्यान रहे कि उसमें कम केमिकल हों। ये मेकअप रिमूवर आपकी आंखों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके साइड इफ़ेक्ट से बचने के लिए मेकअप रूम करने के बाद आंखों में गुलाब जल की कुछ बूंदें डाल लें।

4) ऐसे तौलिये का करें इस्तेमाल

मेकअप रिमूव करने के ठीक बाद फेसवॉश करना जरूरी होता है ताकि मेकअप रिमूवर के केमिकल चेहरे पर लगे ना रह जाएं। तो चेहरा धोने के बाद हमेशा सॉफ्ट तौलिये का इस्तेमाल करें। तौलिये से चेहरा साफ करते समय तौलिये को चेहरे पर हल्का टैप करें। जबरदस्ती त्वचा को रगड़ने की कोशिश ना करें।

5) इस तरह निकालें लिपस्टिक

मेकअप रिमूव करने के लिए इस्तेमाल होने वाला मेकअप रिमूवर होंठों की लिपस्टिक को निकाल तो देता है लेकिन यहाँ की त्वचा अधिक संवेदनशील होने की वजह से इस रिमूवर के साइड इफ़ेक्ट का शिकार हो जाती है। इसलिए होंठों से लिपस्टिक हटाते समय किसी क्रीम या मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। या फिर लिपस्टिक हटाने के बाद क्रीम लगा लें।

टॅग्स :स्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

स्वास्थ्यHoli 2025: होली की मस्ती के बीच रखें अपनी स्किन का ख्याल, रंग खेलने से पहले बालों और आंखों के साथ त्वचा के लिए करें ये काम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो