लाइव न्यूज़ :

दूध जैसी सफेद त्वचा पाने के लिए इस तरह करें दूध का इस्तेमाल, जानिए कुल 5 फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: June 5, 2018 08:36 IST

Milk Benefits For Your Skin: स्किन का रंग हल्का करने के लिए रोजाना दूध को कॉटन बॉल्स में डुबोकर चेहरा साफ करें।

Open in App

सुंदरता पाने के लिए अगर बाजारी उत्पादों की जगह पर घरेलू नुस्खों को ट्राई किया जाए तो इसके दो फायदे होते हैं - पहला ये नुस्खे अपना काम जरूर करते हैं और लंबे समय तक इनका प्रभाव बना रहता है। दूसरा फायदा अगर इन्हें बताए गए तरीके के अनुसार ही इस्तेमाल में लाया जाए तो इनका साइड इफेक्ट ना के बराबर होता है। तो आज हम आपको चेहरे पर दूध लगाने के 5 फायदे बताएंगे। इनके प्रयोग से आप नेचुरल ग्लो पा सकती हैं। 

1. दूध के इस्तेमाल से चेहरा धोने से चेहरे से एक्स्ट्रा ऑइल आसानी से निकल जाता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के डेड स्किन सेल्स को खत्म करता है। 

2. दूध को आप नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध के ही उत्पादों जैसे कि घी और मलाई को आप स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए सीधा त्वचा पर लगाएं। 

3. स्किन का रंग हल्का करने के लिए रोजाना दूध को कॉटन बॉल्स में डुबोकर चेहरा साफ करें। 10 मिनट के लिए चेहरा ऐसे ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में स्किन लाइट होने लगेगी।

यह भी पढ़ें: बेदाग खूबसूरती के लिए सोने से पहले चेहरे पर लगाएं 10 में से कोई एक चीज

4. सूरज की किरणों से होने वाली टैनिंग को खत्म करने का बेहतरीन नेचुरल उपाय है दूध। धूप से स्किन जलने पर दूध या मलाई से त्वचा पर मसाज करें। 5 मिनट की मसाज के बाद 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पाने से धो लें। टैनिंग का असर कम हो जाएगा। 

5. पानी में थोड़ा दूध मिलाकर नहाने से शरीर और मस्तिष्क दोनों रिलैक्स हो जाते हैं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन