लाइव न्यूज़ :

अधिकतर महिलाएं पहनती हैं गलत साइज़ की ब्रा, 3 आसान स्टेप्स से जानें परफेक्ट साइज़

By गुलनीत कौर | Updated: January 10, 2019 12:22 IST

अधिक टाइट ब्रा पहनने से ब्रैस्ट पर निशान पड़ जाते हैं जो बाद में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। लेकिन अगर ब्रा ढीली हो तो ब्रैस्ट की स्किन ढीली पड़ने लगती है और शेप खराब हो जाती है।

Open in App

ब्रैस्ट महिलाओं के फिगर की खूबसूरती का एक अहम पार्ट है। इसलिए इनके सही देखभाल जरूरी है। ब्रैस्ट के लिए ब्रा चुनते समय हर महिला को उसके परफेक्ट साइज़ को ध्यान में रखना चाहिए।  लेकिन अधिकतर महिलाएं हमेशा गलत साइज़ की ब्रा पहनती हैं। क्योंकि उन्हें अपना परफेक्ट साइज़ मालूम ही नहीं होता।

इसके पीछे एक ही कारण है कि उन्हें ब्रा साइज़ किस तरह निकालते हैं, यह मालूम नहीं। जिस वजह से अधिकतर महिलाएं या तो ब्रैस्ट के नीचे के हिस्से को नाप कर ब्रा ले लेती हैं या फिर अंदाजे से ब्रा ट्राई करके अपने लिए ब्रा ले लेती हैं। लेकिन अगर उन्हें अपनी ब्रा का सही साइज़ मालूम होगा तो ये गलती कभी नहीं होगी।

गलत ब्रा पहनने के नुकसान:

गलत साइज़ की ब्रा पहनने से ब्रैस्ट की शेप खराब होने लगती है। अधिक टाइट ब्रा पहनने से ब्रैस्ट पर निशान पड़ जाते हैं जो बाद में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। लेकिन अगर ब्रा ढीली हो तो ब्रैस्ट की स्किन ढीली पड़ने लगती है और शेप खराब हो जाती है। इसलिए हमेशा परफेक्ट साइज़ की ब्रा पहननी चाहिए।

यह भी पढ़ें: लॉन्जरी शॉपिंग करते समय हर लड़की सोचती है ये 10 अटपटी बातें!

3 आसान स्टेप्स में जानें कैसे जानें ब्रा का परफेक्ट साइज़:

1) बैंड साइज़: सबसे पहले साइज़ मापने वाली मेजरिंग टेप ले लें। उसे ब्रैस्ट के ठीक नीचे वाली जगह पर लपेटें। ये वो जगह हैं जहां आकर ब्रैस्ट खत्म होते हैं। यहां का साइज़ लेकर नोट कर लें।

2) ब्रैस्ट साइज़: अब मेजरिंग टेप को ब्रैस्ट के ठीक ऊपर रखें। ऐसा करते हुए आपको बिलकुल सीधे खड़ा रहना है। खुद को झुकाएं नहीं। यहां का साइज़ लेकर भी नोट कर लें। अगर आपको साइज़ लेने में दिक्कत हो तो बिना पैड या बिना पुश-अप वाली ब्रा पहनें जिसमें ब्रैस्ट सही फिट हों और फिर साइज़ लें.

3) कप साइज़: जब आप बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ दोनों निकाल लें, तो इसके बाद अपना कप साइज़ निकालें। इसे जानने के लिए ब्रैस्ट साइज़ में से बैंड साइज़ को घटा दें। जितना अंतर आएगा, वह आपका कप साइज़ है।उदाहरण के लिए किसी ब्रा की साइज़ अगर 34D है तो इसमें 34 उसका बैंड साइज़ है और 'D' कप साइज़ है।

कैसे जानें कप साइज़?

- अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 1 इंच से कम का अंतर है तो कप साइज़ 'AA' होगा- अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 1 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'A' होगा- अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 2 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'B' होगा- अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 3 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'C' होगा- अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 4 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'D' होगा

इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए अपने लिए ब्रा का सही साइज़ चुनें और अपने फिगर और ब्रैस्ट की शेप को बरकरार रखें। 

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल