लाइव न्यूज़ :

हेयर कलर कराने के बाद फॉलो करें ये 10 आसान टिप्स, बालों से जल्दी नहीं छूटेगा रंग

By गुलनीत कौर | Updated: October 13, 2018 07:56 IST

हेयर कलर करने के बाद बालों को कुछ दिनों तक अधिक शैम्पू ना करें।

Open in App

आप घर पर ही हेयर कलर करें या पार्लर से कराएं, दोनों मामले में मन में केव अल यह इच्छा होती है कि बालो का यह रंग लंबे समय तक चले। ताकि सफेद बाल जल्दी ना आएं। अगर आपकी भी ऐसी ही तमन्ना है तो आज हम आपको 10 आसान टिप्स देने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करने से लंबे समय हेयर कलर बना रहेगा।

1. हेयर कलर लंबे समय तक तभी बना रहेगा जब कलर कराने से पहले ही बालों पर ध्यान दिया जाए। कलर कराने से एक महीने पहले से ही बालों की मजबूती पर ध्यान दें, समय पर बालों में तेल लगाएं, शैम्पू करें। उनके टूटने-झड़ने का इलाज करें। इसके बाद ही हेयर कलर कराएं

2. जब भी कलर करवाएं, तो सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। अगर पिछली बाल हेयर कलर कराने से आपके बाल अधिक डैमेज हुए थे तो इस बार प्रोडक्ट बदलकर कलर कराने की कोशिश करें। एक्सपर्ट एडवाइस जरूर लें

3. अगर आप खुद घर पर ही हेयर कलर करें तो कलर की बोतल पर लिखी सारी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और फॉलो करें

4. हेयर कलर करने के बाद बालों को कुछ दिनों तक अधिक शैम्पू ना करें। अगर पहले सप्ताह में 3 से 4 बार बालों को शैम्पू किया जाता था तो अब उसे कम करके 2 से 3 बार कर दें

5. हेयर कलर कराने के बाद डैमेज हो चुके बालों को तुरंत ट्रिम करवा लें। इन्हें ना निकाला जाए तो यह एनी बालों को भी अधिक डैमेज करते हैं

6. हेयर कलर कराने के बाद किस शैम्पू का इस्तेमाल किया जाए, इसपर भी ध्यान दें। इस मामले में अपने पैसे को सही जगह इन्वेस्ट करें ताकि आपको अच्छे रिजल्ट भी मिलें

7. शैम्पू के साथ अच्छे कंडीशनर का भी चुनाव करें। बालों के लिए शैम्पू जितना जरूरी है, उतना ही महत्व कंडीशनर का भी होता है। इसके गलत चुनाव से भी बाल जल्दी डैमेज होते हैं

8. हेयर कलर कराने के बाद बाल अधिक ड्राई होने लगते हैं तो उन्हें समय से मॉइस्चराइज करने पर भी ध्यान दें। कुछ होम मेड हेयर पैक का बालों में इस्तेमाल करें। शहद, एलोवेरा, योगर्ट, कोकोनट मिल्क, आदि चीजों का स्कैल्प और बालों पर इस्तेमाल करने से बालों में पोषण बना रहेगा

ये भी पढ़ें: हजारों के खर्च से बचें, घर पर ही दूध, केले और शहद से करें बाल स्ट्रेट

9. हेयर कलर कराने के बाद कुछ दिनों तक जब भी शैम्पू करने का विचार बनाएं, उससे आधे घंटे पहले बालों में अंडा लगाएं। यह बालों को सॉफ्ट बनाएगा और रंग को बनाए रखेगा

10. कुछ लोगों का मानना है कि हेयर कलर के बाद बालों में ऑइल कम लगाना चाहिए। लेकिन ऐसा करने से बाल और भी कमजोर बनते हैं, नतीजा होता है कि वे अधिक टूटते-झड़ते हैं

टॅग्स :हेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यबरसात के मौसम में बालों का टूटना-झड़ना रोकने का घरेलू इलाज, करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन