लाइव न्यूज़ :

Fact Check: राहुल गांधी ने कार में बैठे हुए स्क्रीन पर मोदी को पीएम पद की शपथ लेते हुए देखा, जानिए क्या है वायरल दावे का सच

By रुस्तम राणा | Updated: June 27, 2024 11:35 IST

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कार में बैठे हुए स्क्रीन पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए देख रहे हैं। क्या यह दावा सच है या झूठ?

Open in App
Claim Review : राहुल गांधी कार में बैठे हुए स्क्रीन पर मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए देखा
Claimed By : सोशल मीडिया यूजर
Fact Check : असत्य

Fact Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बराबरी कर ली है, जो लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिस्सा लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कार में बैठे हुए स्क्रीन पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए देख रहे हैं। 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह वीडियो ख़ूब शेयर किया जा रहा है। एक यूज़र ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया,"आज शाम का सबसे सुंदर दृश्य. खटा खट खटा खट शपथ विधि देखेगा।" पोस्ट को अब तक 131,000 से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। हालांकि तथ्य जांच में यह पाया गया है कि इस वीडियो को एडिट करके डाला गया है। असल फुटेज में राहुल गांधी जिस गाड़ी में यात्रा कर रहे हैं उसमें राहुल गांधी के सामने वाली स्क्रीन बंद पड़ी है और वह इधर-उधर देखते नजर आ रहे हैं। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F310195968772676%2F&show_text=true&width=267&t=0" width="267" height="591" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

वहीं जिस वीडियो को एडिट करके राहुल गांधी के सामने जिस स्क्रीन पर लगाया है वह वीडियो भी साल 2019 के शपथ ग्रहण समारोह का है। 22 सेकंड इस वीडियो में मोदी को शपथ लेते देखा जा सकता है। इस दौरान नरेंद्र मोदी के शपथ लेने की आवाज भी सुनी जा सकती है, जिसे वायरल वीडियो में भी जोड़ा गया है। वायरल दावे का सच यह है कि यह वीडियो एडिटेड है और गलत दावे के साथ सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

फैक्ट चेक अधिक खबरें

फैक्ट चेकFact Check: गंगा किनारे सोना-चांदी और पैसे निकाल रहे युवक का वीडियो फेक, ऐसे पता चली सच्चाई

फैक्ट चेकFact Check: वायरल वीडियो में अफगानिस्तान में मनाए गए जश्न का संबंध भारत की जीत से नहीं

फैक्ट चेकFact Check: रणवीर इलाहाबादिया का रोता हुआ वीडियो अभी का नहीं, कोविड के दौरान का है, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

फैक्ट चेकFact Check: जानिए अस्पताल के बेड पर पड़े सैफ अली खान की वायरल फोटो की सच्चाई

फैक्ट चेकFact Check: क्या राहुल गांधी ने मानी बीजेपी सांसदों को धक्का देने की बात? जानिए वायरल वीडियो का सच