लाइव न्यूज़ :

WBBSE 10th Result 2019: पश्चिम बंगाल बोर्ड आज इस समय जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 21, 2019 08:35 IST

WBBSE 10th Result 2019: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर लॉगइन कर अपने परिणाम देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBBSE) कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का परिणाम आज जारी करने जा रहा है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र उसी दिन अपने स्कूल से अपनी मार्कशीट भी ले सकते हैं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्लूबीबीएसई) की स्थापना 1951 में हुई थी।

वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBBSE) कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का परिणाम आज जारी करने जा रहा है। यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने दी थी। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेस कर रिजल्ट घोषित करेगा और छात्र 10 बजे से अपने रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर लॉगइन कर अपने परिणाम देख सकते हैं।

WBBSE: छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ले सकते हैं मार्कशीट

सबसे बड़ी बात यह भी है कि रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र उसी दिन अपने स्कूल से अपनी मार्कशीट भी ले सकते हैं। रिजल्ट 10 बजे जारी होगा और छात्र अपनी मार्कशीट सुबह 11 बजे स्कूल से ले सकते हैं।

WBBSE 10th Result 2019: ऐसे चेक करें रिजल्ट  

1- छात्र सबसे पहले बेस्ट बंगाल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.org पर जाएं। 

2- उसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

3- छात्र उसके बाद रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि दर्ज करें।

4- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें। और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

पश्चिम बंगाल बोर्ड की हुई थी 1951 स्थापना 

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्लूबीबीएसई) की स्थापना 1951 में हुई थी। वर्तमान में, पश्चिम बंगाल में 10,238 स्कूल हैं जो डब्ल्यूबीबीएसई से संबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 9 75 में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएसई) की स्थापना की। डब्ल्यूबीसीएसई का प्रधान कार्यालय साल्ट लेक, बिहारनगर, कोलकाता में स्थित है और पश्चिम बंगाल में 4 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

टॅग्स :डब्ल्यूबीबीएसई.ओआरजीएग्जाम रिजल्ट्सपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना