लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती विश्वविद्यालय सीआईएसएफ की तैनाती की योजना ले सकता है वापस

By भाषा | Updated: January 19, 2020 16:06 IST

सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ द्वारा शान्तिनिकेतन परिसर के सुरक्षा ऑडिट में अनुमानित खर्च विश्वविद्यालय के सुरक्षा बजट से चार गुना अधिक आया है।

Open in App

सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने परिसर में सीआईएसएफ की तैनाती की मांग करने वाला विश्व भारती विश्वविद्यालय अब इस योजना को वापस ले सकता है क्योंकि अर्धसैनिक बलों की तैनाती पर आने वाला खर्च विश्वविद्यालय के सुरक्षा बजट से कहीं अधिक है।

सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ द्वारा शान्तिनिकेतन परिसर के सुरक्षा ऑडिट में अनुमानित खर्च विश्वविद्यालय के सुरक्षा बजट से चार गुना अधिक आया है। सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ सीआईएसएफ ऑडिट में परिसर में सुरक्षा के लिए जितने खर्च का अनुमान लगा है वह विश्वविद्यालय के बजट से चार गुना अधिक है। इसलिए सरकार इस योजना को वापस लेने पर विचार कर सकती है।’’

वहीं सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। सीआईएसएफ के अधिकारी ने कहा, ‘‘ एक दल परिसर में सर्वे के लिए गया था और अधिकारियों को बैरक, गैजेट और बल की आवश्यकता के बारे में बताया था। हमने इस पर आने वाले कुल खर्च के संबंध में कोई सटीक जानकारी नहीं दी है लेकिन जरूरतों के बारे में बता दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘योजना पर आगे की कार्रवाई के संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं दी गई।’’ विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना