लाइव न्यूज़ :

UPSC ने सिविल सेवाओं के लिए 66 और उम्मीदवारों की सिफारिश

By भाषा | Updated: August 30, 2018 19:50 IST

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए आरक्षित सूची में शामिल 66 और उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश की है। सिविल सेवा परीक्षा 2017 के परिणाम की घोषणा 27 अप्रैल को की गई थी।

Open in App

नई दिल्ली,30 अगस्त: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए आरक्षित सूची में शामिल 66 और उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश की है। सिविल सेवा परीक्षा 2017 के परिणाम की घोषणा 27 अप्रैल को की गई थी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा,भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्ति के लिए 990 अभ्यर्थियों की सिफारिश की गई थी जबकि 1,058 नियुक्तियां थी।

यूपीएससी द्वारा जारी बयान के अनुसार अब 66 अभ्यर्थियों की सिफारिश की गई है जिनमें सामान्य श्रेणी के 48, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16, अनुसूचित जाति के एक और अनुसूचित जनजाति के एक अभ्यर्थी शामिल हैं। इन 66 अभ्यर्थियों की सूची यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स 2018 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था।यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स की परीक्षा 3 जून का ओयाजित हुआ था। प्रत्येक वर्ष यूपीएससी तीन चरणों में परीक्षा का आयोजन करवाता है। जिसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू शामिल होते हैं। इन तीनों परीक्षाओं से गुजरने के बाद अभ्यार्थी  IAS, IPS और IFS के पदों के लिए चुने जाते हैं।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना