लाइव न्यूज़ :

UPPSC PCS 2018: पीसीएस 2018 मेंस परीक्षा का कार्यक्रम जारी, इस बार पैटर्न में हुए ये बदलाव

By स्वाति सिंह | Updated: May 14, 2019 08:23 IST

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 परिणाम 30 मार्च को जारी किया था। इसकी प्रारंभिक परीक्षा में 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था। सफल अभ्यर्थी 17 जून से शुरू होने जा रही पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीसीएस 2018 की मुख्य परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।इस बार की परीक्षा में सिर्फ एक ही ऐच्छिक विषय होगा। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 परिणाम 30 मार्च को जारी किया था।

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने पीसीएस 2018 के लिए मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए घोषणा की है। इस बार इस परीक्षा का पैटर्न में बदलाव किया है।इसके चलते इस बार मुख्य परीक्षा मात्र चार दिन में ही खत्म हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले पीसीएस की परीक्षा में लगभग 18 से 20 दिन लग जाते थे। इस बार परीक्षा 17 से 21 जून तक आयोजित की जाएगी। 

पीसीएस 2018 की मुख्य परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रयागराज और लखनऊ जिले परीक्षा आयोजित होगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 और दूसरे सत्र की परीक्षा दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही इस बार की परीक्षा में सिर्फ एक ही ऐच्छिक विषय होगा। इसके अलावा समान्य अध्ययन के लिए भी चार पेपर होंगे।

पैटर्न बदलने के कारण ही इस बार परीक्षा मात्र चार दिनों में पूरी हो जाएगी। पिछली बार पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा 18 जून से छह जुलाई तक आयोजित किया गया था।

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 परिणाम 30 मार्च को जारी किया था। इसकी प्रारंभिक परीक्षा में 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था। सफल अभ्यर्थी 17 जून से शुरू होने जा रही पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने पीसीएस मेंस अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक अनुदेश जारी किया हैं। इस बार भी पुरानी व्यवस्था के तहत ही मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को अनुक्रमांक वहीं होगा, जो प्रारंभिक परीक्षा में था। लेकिन नए पैटर्न में के मुताबिक अनिवार्य विषयों के लिए अधिकतम 1100 अंक निर्धारित किए गए हैं।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना