लाइव न्यूज़ :

UP Board 10th, 12th Result 2020: यूपी बोर्ड 27 जून को जारी करेगा नतीजे, जानिए कैसे चेक करना है रिजल्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2020 13:06 IST

हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के बोर्ड नतीजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 27 जून को जारी करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे27 जून को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम आएगा।कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के बोर्ड नतीजे 27 जून को जारी करेगा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने यह जानकारी दी। ऐसे में छात्र नतीजे घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

56 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

मालूम हो, इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 30 लाख, 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे। परीक्षा करवाने के लिए राज्य भर में 7784 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। वही, इंटरमीडिएट परीक्षा में 25 लाख, 84 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे। साथ ही साथ नकल पर नकेल कसने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। राज्य में कुल 19 लाख कैमरे लगे थे। वहीं, परीक्षा के लिए 1.88 लाख कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए थे। 

बता दें कि यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कोरोना वायरस महामारी की वजह से कुछ दिनों के लिए रुक गया था, लेकिन यह कार्य फिर से शुरू हुआ। यूपी बोर्ड ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में मूल्यांकन प्रक्रिया तकरीबन पूरी कर ली है और अब केवल रेड जोन में कुछ उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया बाकी रह गई है, जिसका कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही साथ रिजल्ट की भी तैयारियां की जा रही हैं, जिसके चलते अब 27 जून को नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। 

UP Board 10th, 12th Result: ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

स्टेप 1- यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- इसके बाद वहां होमपेज पर 'यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा- 2020 परिणाम'/ 'यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा- 2020 परिणाम' से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- उसके बाद अपना रोल नंबर यहां इंटर करना होगा।

स्टेप 4- रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी अंकित करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

स्टेप 5- रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें।

टॅग्स :कोरोना वायरसयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०यूपी बोर्डदिनेश शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना