लाइव न्यूज़ :

UP Board Result 2020: जानें कब 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम होंगे घोषित, डिप्टी सीएम ने दी ये जानकारी

By अनुराग आनंद | Updated: April 8, 2020 18:09 IST

उप-मुख्यमंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को लॉकडाउन के कारण रोक दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम ने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होते ही आंसर-शीट का मूल्यांकन फिर से शुरु हो जाएगा।संभव है कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जून 2020 के पहले हफ्ते में घोषित कर दिए जाएं।

लखनऊ: देश भर में जारी कोरोना महामारी व लॉकडाउन की वजह से कई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा, कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने की तारीख आगे बढ़ा दी गई। इसी बीच यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया है कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को कोरोना वायरस को देखते हुए लगाये गये लॉकडाउन के कारण रोक दिया गया था।

इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि लॉक डाउन की अवधि समाप्त होते ही आंसर-शीट का मूल्यांकन फिर से शुरु हो जाएगा और संभव है कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जून 2020 के पहले हफ्ते में घोषित कर दिए जाएं।

बता दें कि हाल ही में यूपी बोर्ड के नाम से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें लिखा था कि बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट की परीक्षा 2020 का परिणाम बिना मूल्याकंन के घोषित होगा। लेकिन बोर्ड ने इस खबर को फर्जी बताया है। ये जानकारी खुद बोर्ड के सचिव ने दी थी।पत्र में यह भी कहा गया था कि यह निर्णय छात्रों के हित में लिया गया है। इस संबंध में सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से कहा गया कि यह खबर पूरी तरह से आधारहीन है। लॉकडाउन खत्म होते ही मूल्यांकन की तिथि पर फैसला लिया जाएगा। इन खबरों का खण्डन करते हुए बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने करते हुए जानकारी दी कि यह पूरी तरह से आधारहीन है।

 

टॅग्स :यूपी बोर्डउत्तर प्रदेशपरिणाम दिवसएग्जाम रिजल्ट्सexamइलाहाबादप्रयागराजयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना