लाइव न्यूज़ :

UP Board Result 2020: जून के अंत में यूपी बोर्ड जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे: डॉ दिनेश शर्मा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 20, 2020 14:48 IST

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार यूपी बोर्ड जून के अंत में हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के बोर्ड नतीजे जारी करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट जून के अंत में जारी किया जाएगा, जबकि मई के महीने में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जाएगायूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल तकरीबन 56 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा

UP Board Result 2020: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के बोर्ड नतीजे जून के अंत में जारी करेगा। उन्होंने ये भी बताया कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुछ दिनों के लिए रुक गया था, लेकिन यह कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस को शनिवार (9 मई) को दिए एक इंटरव्यू में डॉ शर्मा ने बताया था कि ग्रीन जोन में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो चुकी है, जबकि ऑरेंज जोन में ये कार्य 12 मई से शुरू किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि रेड जोन में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम सबसे आखिरी में किया जाएगा, जिसकी वजह से परिणाम जून के अंत तक घोषित किए जाएंगे। 

अपनी बात को जारी रखते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि लॉकडाउन अवधि के दौरान शैक्षिक गतिविधियों को चलाना बहुत मुश्किल है। हमने अप्रैल से ही पढ़ाई के लिए स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में ऑनलाइन शिक्षण प्रणाली शुरू कर दी है; वर्चुअल कक्षाएं भी आयोजित की जा रही हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने पहले ही बताया था कि राज्य में इस साल मार्च में आयोजित हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए लगभग 56 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

फिलहाल, यूपी बोर्ड के परिणाम आधिकारिक पोर्टल upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने अप्रैल में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए थे। मगर इस बार कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है, जिसको देखते हुए इस बार यूपी बोर्ड सहित कई अन्य बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे देर से जारी किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसयूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०दिनेश शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना