लाइव न्यूज़ :

UP Board Exam 2019: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षाओं का ऐलान, जानें पूरा डेटशीट

By भाषा | Updated: January 28, 2019 18:34 IST

परीक्षाओं के लिये कुल 8354 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिये सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और ‘वॉयस रिकॉर्डर’ लगाये गये हैं। प्रदेश में कुल 1314 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील और 448 केन्द्रों को अति संवेदनशील माना गया है।

Open in App

दुनिया की प्रमुख परीक्षा संस्थाओं में शुमार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षाएं आगामी सात फरवरी से शुरू होंगी। प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए कहा कि हाईस्कूल की परीक्षाएं 28 फरवरी को और इंटरमीडियट की परीक्षाएं दो मार्च को सम्पन्न होंगी।उन्होंने कहा कि कुल 58 लाख छह हजार नौ सौ बाईस परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले साल नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के कारण गत वर्ष के मुकाबले इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में नौ लाख 15 हजार आठ सौ छियालीस की कमी आयी है।शर्मा ने कहा कि परीक्षा परिणाम आगामी 30 अप्रैल तक किया जाना है लेकिन कोशिश होगी कि इससे पहले ही इसे घोषित कर दिया जाए।उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के लिये कुल 8354 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिये सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और ‘वॉयस रिकॉर्डर’ लगाये गये हैं। प्रदेश में कुल 1314 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील और 448 केन्द्रों को अति संवेदनशील माना गया है।उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को पत्र जारी करते हुए उन्हें 'नेक सलाह' भी दी है।उन्होंने पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पुस्तक 'एक्जाम वॉरियर्स' में परीक्षा को त्यौहार की तरह लेने की सलाह दी है। लिहाजा परीक्षा से डरने के बजाय उसका स्वागत करें।शर्मा ने पत्र में कहा कि वास्तविक सफलता के लिये नकल ना करें और रटने से बचें।

टॅग्स :यूपी बोर्डexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतBoard Exams 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं और पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश

भारतKVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना