लाइव न्यूज़ :

UP Board ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को बिना रिजल्ट के पास कराने के वायरल सर्कुलर को बताया फर्जी, कहा- लॉकडाउन के बाद आएंगे नतीजे

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 3, 2020 14:51 IST

सोशल मीडिया पर एक सर्कुलर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर यूपी बोर्ड (UPMSP) की अध्यक्ष नीना श्रीवास्तव ने कहा है कि यह सर्कुलर नकली है। कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद ही स्टूडेंट्स की कॉपी चेक की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे सर्कुलर को यूपी बोर्ड की अध्यक्ष ने बताया नकली।यूपी बोर्ड की अध्यक्ष ने कहा- 10वीं और 12वीं का रिजल्ट लॉकडाउन हटने के बाद ही घोषित किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड (UPMSP) के 10वीं और 12वीं (UP Board 10th, 12th Result 2020) कक्षा के छात्रों और छात्राओं के लिए एक सर्कुलर वायरल है, जिसमें कहा गया है कि जल्द ही बोर्ड स्टूडेंट्स को इस सत्र में बिना नतीजों के पास कर दिया जाएगा।

ऐसे में यूपी बोर्ड की अध्यक्ष नीना श्रीवास्तव का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल सर्कुलर को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सर्कुलर बोर्ड की ओर से जारी नहीं किया गया है और दोनों ही कक्षाओं के नतीजे लॉकडाउन हटने के बाद ही घोषित किए जाएंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नीना श्रीवास्तव ने कहा है कि जो सर्कुलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो नकली है और बोर्ड के नतीजे लॉकडाउन के बाद ही घोषित किए जाएंगे। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से अभी स्टूडेंट्स की कॉपी चेक नहीं हुई हैं। 14 अप्रैल को लॉकडाउन खुलने के बाद यह प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि कोशिश यही रहेगी कि मई के पहले हफ्ते में ही नतीजों का ऐलान कर दिया जाए। रिजल्ट आने पर स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख पाएंगे।

आपको बता दें कि जो नकली सर्कुलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें लिखा है कि कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने यूपी बोर्ड ने फैसला लिया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को बिना कोई मार्क्स या डिवीजन देकर पास कर दिया जाएगा। उनकी मार्कशीट में प्रमोटेड लिखा होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसयूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना