लाइव न्यूज़ :

UP Board Admit Card 2020: यूपी बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 23, 2020 14:49 IST

हाईस्कूल की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से 3 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएगी। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देहाईस्कूल की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से 3 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएगी।12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होंगी।

उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 10वीं और 12 वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपी शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यालय लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूर पड़ेगी।

विद्यालय से करना होगा संपर्कयूपी बोर्ड ने छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूलों को भेज दिए हैं, अब स्कूल इन्हें जारी करेंगें। इस बार यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने एडमिट कार्ड लेने के लिए विद्यालय से संपर्क करना होगा। इस एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्रिंसिपल के साइन और मुहर लगेगी जिसके बाद ये छात्रों के दिए जाएंगे। 

साइन और मुहर के बिना कार्ड अमान्यस्कूल के प्रिंसिपल के साइन और मुहर के बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं माने जाएंगे। कुछ दिनों बाद स्कूल द्वारा ये वैलिड एडमिट कार्ड छात्रों को दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारियों को सभी छात्र ध्यान से पढ़ें। छात्र यह भी ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड पर उनके नाम की स्पेलिंग सही है या नहीं। साथ ही और भी डीटेल्स को ध्यान से देख लें, अगर इसमें कोई गलती है तो स्कूल से संपर्क करें।

परीक्षा की तारीखेंआपको बता दें कि हाईस्कूल की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से 3 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएगी। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होंगी। इसके बाद 15 से 25 मार्च तक सिर्फ दस दिनों में कॉपियों का मूल्यांकन होगा।

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०१९एडमिट कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET UG 2026 Admit Card OUT: मिनटों में डाउनलोड करने का पूरा तरीका

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना