लाइव न्यूज़ :

UP Board 2020 Exam: नकल की टिप्स देने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, ये वीडियो हो रहा है वायरल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 18, 2020 15:34 IST

करीब दो मिनट के वीडियो में कथित तौर पर कहा, ''कोई भी सवाल मत छोडिये। अगर आप सवाल का जवाब लिख रहे हैं तो सौ रूपये का नोट उत्तर पुस्तिका में रख दीजिए।"

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कूल प्रबंधक को जेल भेज दिया है।हरिवंश मेमोरियल इंटर कालेज के प्रबंधक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को कथित तौर पर नकल करने की टिप्स देने वाले और नंबर हासिल करने के लिए उत्तर पुस्तिका के साथ सौ रूपये का नोट रखने की सलाह देने वाले एक स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हरिवंश मेमोरियल इंटर कालेज के प्रबंधक प्रवीण मल्ल का उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह छात्रों को उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं में नंबर हासिल करने के लिए नकल की टिप्स देते दिख रहे हैं। मल्ल का यह वीडियो एक छात्र ने चुपके से बना लिया और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया।

वीडियो में मल्ल छात्रों को आश्वासन दे रहे हैं कि अगर उन्होंने उनके निर्देशों का पालन किया तो कोई भी फेल नहीं होगा। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मल्ल को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो जनवरी का है।

वीडियो में मल्ल कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं ‘‘आपको अनुशासन बनाये रखना चाहिए। अगर आपके पास कोई चिट मिलती है और आपको चांटा भी पड़ जाता है तो आप चुपचाप हाथ बांधकर खडे़ रहिये तथा एक और चांटे के लिए तैयार रहिये। बहस मत कीजिए और सीधे खडे़ रहिये क्योंकि अध्यापक आपको नुकसान पहुंचा सकता है।’’

मल्ल ने करीब दो मिनट के वीडियो में कथित तौर पर कहा, ''कोई भी सवाल मत छोडिये। अगर आप सवाल का जवाब लिख रहे हैं तो सौ रूपये का नोट उत्तर पुस्तिका में रख दीजिए। ऐसे में अध्यापक आंख बंद करके आपको नंबर दे देगा। अगर चार नंबर के प्रश्न का आपने गलत उत्तर भी दे दिया तो शिक्षक आपको तीन नंबर दे देगा। आपमें से कोई फेल नहीं होगा।’’

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०यूपीएमएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदः कक्षा 9 और 11 में दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड ने किया ऐलान

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना