लाइव न्यूज़ :

UGC का सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश, विदेशों में भारतीय मिशन को सही डिग्री सत्यापन रिपोर्ट भेजें

By भाषा | Updated: September 26, 2019 14:30 IST

आयोग ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे समय पर उचित तरीके से ‘‘वाणिज्य दूतावास की आवश्यकता अनुसार विस्तृत जानकारी के साथ अंग्रेजी में टाइप’’ की गयी रिपोर्ट भेजें। 

Open in App

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों को विदेशों में भारतीय मिशन को सही तथा बगैर किसी देरी के डिग्री सत्यापन रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। एक प्रक्रिया के तहत विदेशों में शिक्षा मंत्रालय नौकरियों के इच्छुक भारतीय डिग्रीधारी छात्रों से सत्यापन रिपोर्ट की मांग करते हैं। इसके बाद वाणिज्य दूतावास भारत में विश्वविद्यालयों से सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद ‘प्रमाणिक प्रमाणपत्र’ जारी करता है। प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव की हाल में दुबई यात्रा के दौरान भारतीय विश्वविद्यालयों द्वारा डिग्री सत्यापन में देरी को लेकर चिंता जतायी गयी।

यूजीसी के सचिव पी के ठाकुर ने कुलपतियों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव की हाल में दुबई यात्रा के दौरान हुई बैठकों में उठे कई मुद्दों में एक मुद्दा विदेशों में मिशन को भारतीय विश्वविद्यालयों द्वारा भेजे गयी सत्यापन रिपोर्ट से संबंधित था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा महसूस किया गया कि सत्यापन रिपोर्ट को और शीघ्रता से भेजे जाने की जरूरत है ताकि नौकरी पाने के इच्छुक भारतीय डिग्री धारकों को वाणिज्य दूतावास प्रमाणिक प्रमाणपत्र जारी कर सके।’’

आयोग ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे समय पर उचित तरीके से ‘‘वाणिज्य दूतावास की आवश्यकता अनुसार विस्तृत जानकारी के साथ अंग्रेजी में टाइप’’ की गयी रिपोर्ट भेजें। 

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना