लाइव न्यूज़ :

यूजीसी ने जारी की नई गाइडलाइन, सितंबर के अंत तक होंगी फाइनल ईयर की परीक्षाएं

By रजनीश | Updated: July 6, 2020 23:13 IST

कोरोना वायरस के चलते जहां सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी बंद चल रही हैं वहीं सोमवार को गृहमंत्रालय की सहमति और यूजीसी की नई गाइडलाइन से यह तय हो गया है कि फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयूजीसी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य शिक्षण संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की अंतिम वर्ष या सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।भारत का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(UGC) केन्द्र सरकार का एक उपक्रम है जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करता है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी सोमवार को हायर एजुकेशन सेकेट्री को पत्र लिखकर कॉलेज, यूनिवर्सिटी की फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजति करने के लिए सहमती दे दी है।

यूजीसी की नई गाइडलाइन के मुताबिक ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर की परीक्षाएं अब रद्द नहीं होंगी। बल्कि सितंबर 2020 के अंत तक यूनिवर्सिटी और संस्थान फाइनल ईयर की परीक्षा करा सकेंगे।

संस्थान इन परीक्षाओं को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन करा सकते हैं। सभी छात्रों को एजुकेशन का बराबर मौका मिलने, उनके भविष्य और रोजगार की दृष्टि से शैक्षिक योग्यता का आंकलन बहुत जरूरी है।

यूजीसी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य शिक्षण संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की अंतिम वर्ष या सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस नए दिशानिर्देश के तहत यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को फाइनल ईयर की परीक्षा कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

भारत का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(UGC) केन्द्र सरकार का एक उपक्रम है जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करता है। इसे विश्‍वविद्यालय शिक्षा के मापदंडों के समन्‍वय, निर्धारण और अनुरक्षण के लिए सन 1956 में संसद के अधिनियम द्वारा स्‍थापित किया गया। यही आयोग विश्वविद्यालयों को मान्यता भी देता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है और साथ में छः क्षेत्रीय कार्यालय हैं। जोकि पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी एवं बंगलुरु में हैं।

इसके निम्नलिखित कार्य हैं-विश्वविद्यालयी शिक्षा को प्रोन्नत एवं उसका समन्वयन करना।विश्वविद्यालयों में अध्यापन, परीक्षाओं एवं अनुसंधान के मानकों को निर्धारित एवं अनुरक्षित करना।शिक्षा के न्यूनतम मानकों पर विनियम तैयार करना।विश्वविद्यालयी/महाविद्यालयी शिक्षा के क्षेत्रों में विकास का पर्यवेक्षण करना तथा विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों के अनुदानों का संवितरण करना।संघ एवं राज्य सरकारों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के मध्यम एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सेवाएं प्रदान करना।विश्वविद्यालयी शिक्षा में सुधार लाने के लिए जो उपाय आवश्यक हैं, उनके विषय में केंद्रीय एवं राज्य सरकारों को परामर्श प्रदान करना।यूजीसी अधिनियम के खंड 12 में यह प्रावधान है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग शिक्षा के संवर्द्धन और समनव्यन हेतु तथा शिक्षण, परीक्षा एवं शोधन के क्षेत्र में सम्बंधित विश्वविद्यालयों के साथ विचार विमर्श करके जो कार्यवाही उचित समझे, कर सकता है।

टॅग्स :examएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारतNEET 2026 Exam Date: NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारत‘बच्चों और माता-पिता के बारे में सोचिए’ NEET विवाद पर बोले मनोज झा

पाठशाला अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार