लाइव न्यूज़ :

TS Inter Result 2020: तेलंगाना बोर्ड आज घोषित नहीं करेगा इंटरमीडिएट का रिजल्ट, जानिए कब तक आएंगे परिणाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 15, 2020 09:53 IST

TS Inter Result 2020: इस बार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुई। इंटर परीक्षा 23 मार्च 2020 को समाप्त होना थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे स्थगित करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देTSBIE के सचिव सैयद उमर जलील ने कहा कि बोर्ड आज रिजल्ट जारी नहीं करेगा। शिक्षा विभाग और बोर्ड अगले दो दिनों में नतीजे घोषित करने का निर्णय ले सकता है।

TS Inter Result 2020: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) की परीक्षा के परिणाम का छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा था कि बोर्ड इंटरमीडिएट के 1st और 2nd ईयर का रिजल्ट सोमवार (15 जून) को जारी कर देगा, लेकिन ऐसी खबरों को बोर्ड की ओर से खारिज कर दिया गया है और कहा गया है कि आज बोर्ड का रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bie.telangana.gov.in पर लॉगइन अपना परिणाम देख सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, TSBIE के सचिव सैयद उमर जलील ने कहा कि बोर्ड आज रिजल्ट जारी नहीं करेगा। उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि बोर्ड के अधिकारी 15 जून 2020 को शिक्षा मंत्री को रिजल्ट के बारे में अंतिम रिपोर्ट भेज सकते है। इसके बाद शिक्षा विभाग और बोर्ड अगले दो दिनों में नतीजे घोषित करने का निर्णय ले सकता है।

आपको बता दें कि इस बार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुई। इंटर परीक्षा 23 मार्च 2020 को समाप्त होना थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बाद 18 मई को भूगोल पेपर- II, आधुनिक भाषा- पेपर II के लिए परीक्षा आयोजित हुई, जिसके बाद अंतिम मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी होने के साथ, बोर्ड रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में हैं।

TS Inter Result 2020: ऐसे करें रिजल्ट चेक 

स्टेप 1- स्टूडेंट सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबासइट bie.telangana.gov.in या पार्टनर वेबसाइट manabadi.com पर जाएं।

स्टेप 2- यहां TS Intermediate 1st & 2nd Year Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि दर्ज करें। 

स्टेप 4- कुछ देर बाद होम पेज पर आपका रिजल्ट शो करेगा। 

स्टेप 5- यहां से रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें। 

तेलंगाना बोर्ड के बारे में (About Telangana Board)

तेलंगाना राज्य बोर्ड, यानी तेलंगाना बोर्ड हर साल दो उप-डिवीजनों में परीक्षाएं आयोजित करता है। पहला  तेलंगाना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बोर्ड तेलंगाना बोर्ड SSC की परीक्षा आयोजित करता है और तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट शिक्षा इंटरमीडिएट (11वीं और 12 वीं ) की परीक्षाएं आयोजित करता है। तेलंगाना बोर्ड माध्यमिक शिक्षा (TBSE) का गठन 2014 में हुआ था। 

टॅग्स :टीएन बोर्ड १२थ रिजल्ट्स २०१९टीएनरिजल्ट्स.एनआईसी.इनएग्जाम रिजल्ट्सइंडिया रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना