लाइव न्यूज़ :

ICAI CA Exams 2020: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने स्थगित की सीए की सभी परीक्षाएं, यहां चेक करिए नई तारीख

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 3, 2020 10:47 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से एक बार फिर द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षाएं जुलाई-अगस्त तक स्थगित कर दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहले ये परीक्षाएं 2 मई से 18 मई तक होनी थीं, लेकिन लॉकडाउन के दूसरे चरण के कारण परीक्षाओं को और आगे बढ़ा दिया गया था।द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षाएं जुलाई-अगस्त तक स्थगित कर दी हैं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू हुए देशव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षाएं जुलाई-अगस्त तक स्थगित कर दी हैं। सीए परीक्षा नियामक द्वारा दी गई नई जानकारी के अनुसार, अब परीक्षाएं 29 जुलाई से 16 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी।

आईसीएआई (ICAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई नोटिस में लिखा है, 'सामान्य जानकारी के लिए यह सूचित किया गया है कि कोविड-19 (COVID-19) महामारी के बढ़ते प्रकोप और छात्रों की भलाई के हित में, 19 जून 2020 से 4 जुलाई, 2020 तक होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है और उक्त परीक्षाएं अब 29 जुलाई, 2020 से 16 अगस्त, 2020 तक आयोजित की जाएंगी।' आईसीएआई द्वारा जारी किए गए नोटिस को देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

बता दें कि पहले ये परीक्षाएं 2 मई से 18 मई तक होनी थीं, लेकिन लॉकडाउन के दूसरे चरण के कारण परीक्षाओं को और आगे बढ़ा दिया गया था। ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब परीक्षाओं को स्थगित किया गया हो। 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ने की वजह से आईसीएआई ने 2 मई से 18 मई होने वाली परीक्षाओं को आगे बढ़ाकर 19 जून से 4 जुलाई कर दिया था। मगर फिर लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ गया, जिसके बाद परीक्षाओं को अब 29 जुलाई से कराया जाएगा।

मालूम हो, कोरोना वायरस की वजह से देश की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 39,980 कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 1,301 लोगों की इस महामारी के कारण मृत्यु हो चुकी है, जबकि  10,633 लोग ऐसे हैं जोकि या तो ठीक हो गए हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

टॅग्स :ICAI CA रिजल्टएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना