लाइव न्यूज़ :

बंगाल के एक और कॉलेज में बीए ऑनर्स अंग्रेजी की मेधा सूची में सनी लियोनी का आया नाम

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:26 IST

कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम दक्षिण 24 परगना जिले के बज-बज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित 157 प्रतिभागियों की सूची में 151वें स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता के एक संस्थान में भी मेधा सूचि में सनी लियोनी का नाम आया हुआ था।छात्र संघ ने मामले की जांच की मांग की है जबकि इस गड़बड़ी पर कॉलेज प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए(ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश की प्रथम सूची में भी लियोनी का नाम शीर्ष पर नजर आया था।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के एक और कॉलेज की मेधा सूची में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम नजर आया। इससे एक दिन पहले ऐसी ही एक वाकया कोलकाता के एक संस्थान में भी हुआ था।

कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम दक्षिण 24 परगना जिले के बज-बज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित 157 प्रतिभागियों की सूची में 151वें स्थान पर है। संस्थान के छात्र संघ ने मामले की जांच की मांग की है जबकि इस गड़बड़ी पर कॉलेज प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।

कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए(ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश की प्रथम सूची में भी लियोनी का नाम शीर्ष पर नजर आया था। नाम के साथ आवेदन पहचान-पत्र और अनुक्रमांक भी था। कॉलेज प्रशासन ने इसे किसी की शरारत करार दिया था और मामले की जांच कराने की बात कही है। भाषा प्रशांत मनीषा मनीषा

टॅग्स :सनी लियोनपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना