एसएससी सीजीएल 2018 भर्ती के परीक्षा परिणाम की घोषणा मंगलवार को हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
पहले चरण की परीक्षा में पास होने वाले छात्र 11 से 13 सितंबर के बीच आयोजित होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे।
बता दें कि एसएससी सीजीएल 2018 की पहले चरण की परीक्षा 4 से 13 जून के बीच आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में लगभग 834746 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जबकि 25.97 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। एसएससी सीजीएल 2018 की परीक्षा के लिए 33 राज्यों के 131 शहरों में बनाए गए 362 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।
ऐसे चेक करें SSC CGL result 2018- अभ्यर्थी सबसे पहले SSC CGL की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करें। - SSC CGL result 2018 या COMBINED GRADUATE LEVEL EXAMINATION, 2018 (TIER-I), LIST OF QUALIFIED CANDIDATES के लिंक पर क्लिक करें।- यहां अपना रोल नंबर और रैंक चेक करने के लिए pdf को नीचे स्क्रॉल करें। - अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए अपने पास सेव कर लें।