लाइव न्यूज़ :

RBSE Rajasthan 10th Result 2018: अगले सप्ताह में जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, rajresults.nic.in पर करें चेक

By धीरज पाल | Updated: June 9, 2018 15:37 IST

BSER Ajmer 10th Result 2018 RBSE: राजस्थान बोर्ड स्कूल ऑफ एजुकेशन (RBSE) ने इस साल आयोजित कक्षा 10वीं का नतीजा जल्द ही जारी करने वाला है। यह रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।  

Open in App

जयपुर, 9 जून: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर बोर्ड अगले सप्ताह कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित कर सकता है। खबरों के मुताबिक बोर्ड के एक अधिकारी के ने कहा कि राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 12 से 14 जून को जारी किया जा सकता है। इतना ही नहीं अगर किसी कारणवश रिजल्ट में देरी हुई तो 16 जून को रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने बताया की रिजल्ट की अंतिम चरण खत्म हो गया है और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

इससे पहले राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं साइंस के रिजल्ट घोषित कर चुका है। 1 जून को घोषित 12वीं साइंस में कुल 88.92 फीसदी छात्र पास हुए थे. जिसमें 91.46 फीसदी छात्र पास हुए थे।  इस साल बीएसईआर बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 15 मार्च से लेकर 26 मार्च तक आयोजित हुई।  पिछले साल 2017 में करीब 1081724 बच्चो ने 10वीं की परीक्षा दी थी जिसमें टोटल पासिंग परसेंटेज 78.96% रही, जिसमें छात्र/छात्राओं की पासिंग परसेंटेज 78.89% और 79.01% रही।

यह भी पढ़ें- भारत में हर घंटे एक छात्र की आत्महत्या के पीछे किसका हाथ? 

यूं करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की जांच

- बीएसईआर बोर्ड के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in / rajeduboard.nic.in / rajresults.nic.in को लॉग इन कर लें।-  यहां आप राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2018 (Rajasthan Board Result 2018 - RBSE Result 2018 / BSER Ajmer Result 2018) के लिंक पर क्लिक करना होगा। - इसके बाद जानकारी छात्र रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि दर्ज करें और सब्मिट लिंक पर क्लिक करें।- कुछ देर बाद बीएसईआर अजमेर 10वीं रिजल्ट 2018 (BSER Ajmer 10th Result 2018) /(RBSE 10th Result 2018) का रिजल्ट होमस्क्रीन पर होगा।- आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2018 (RBSE 10th Result 2018 / Rajasthan Board Class 10th Result 2018) को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउल ले लें। 

राजस्थान बोर्ड के बारे में - 

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर राज्य की एक स्कूली बोर्ड है। इसकी स्थापना 4 दिसबंर 1957 में हुए थी। इसका मुख्यालय अजमेर, राजस्थान में स्थित है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान सभी स्कूलों यानी कक्षा 10वीं और 12वीं में हिंदी और अंग्रेजी स्तर की शिक्षा का आयोजन और प्रबंधन करता है। बोर्ड का ऑफिशियल वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in है। यहां से छात्र बोर्ड से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सराजस्थानएजुकेशनबोर्ड.राजस्थान.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील