लाइव न्यूज़ :

RBSE 10th Result 2019: बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 3, 2019 08:56 IST

RBSE 10th Result 2019: छात्र राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या   rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Open in App

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 10वीं कक्षा का रिज्लट आज जारी करने जा रहा है। 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र इस रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। RBSE का रिजल्ट शाम 4 बजे प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा घोषित करेंगे। वहीं, बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट पहल ही जारी कर चुका है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या   rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

RBSE 10th Result: पिछले साल इस तारीख को जारी हुआ था रिजल्ट

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से लेकर 27 मार्च तक चली थी। इस परीक्षा में 11 लाख, 22 हजार 651 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए। वहीं, पिछले साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में  कुल 10 लाख, 58 हजार,18 स्टूडेंटस बैठे थे। जिसमें से 8 लाख, 44 हजार, 909 स्टूडेंटस ही पास हुए थे। कुल मिलाकर 10वीं कक्षा में 79.86% पास हुए थे। पिछले साल बोर्ड ने 11 मई को 10वीं का परिणाम घोषित किया था।

ऐसे करें रिजल्ट चेक (Rajasthan Board Result 2019)

1- छात्र सबसे पहले rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें।

2- इसके बाद राजस्थान बोर्ड पर क्लिक करें।

3- Rajasthan Board result 2019 वाले लिंक पर क्लिक करें।

4- उसके बाद ध्यानपूर्वक पूरी डिटेल भरें, जैसे हॉल टिकेट नंबर और डेट ऑफ बर्थ और अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी भरें।

5- सब्मिट पर क्लिक करते ही परीक्षार्थी का रिजल्ट खुल जायेगा। 

6- भविष्य के लिये रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

राजस्थान बोर्ड के बारे में (About Rajasthan  board)

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE)की स्थापना 1957 में हुई थी। जिसके अंतर्गत 6,000 एफिलेटिड स्कूल और 15 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंटस आते हैं। 

टॅग्स :आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वी रिजल्ट २०१९एग्जाम रिजल्ट्सराजस्थानराजस्थानएजुकेशनबोर्ड.राजस्थान.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना