लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः शिक्षा मंत्री गर्ग ने कहा- तकनीकी संस्थानों में जॉब ओरिएन्टेड चलाए जाएंगे कोर्सेज

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 3, 2019 14:56 IST

मंत्री गर्ग झालाना स्थित सेन्टर फॉर इलेक्ट्रोनिक गवर्नेन्स में आयोजित राजकीय अभियांत्रिकी तथा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

Open in App

राजस्थान के तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि राजकीय अभियांत्रिकी तथा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक भर्तियों को जल्दी से जल्दी भरने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक, अधिकारी तथा कर्मचारियों के ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंचने और काम में कोताही को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता महत्त्वपूर्ण मुद्दा है, और इसका सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने इसके लिए लिखित परीक्षा को सलेक्शन का आधार मानने तथा ओपन इंटरव्यू का सुझाव दिया। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रशासनिक अधिकारी कमरे में नहीं बैठें तथा फील्ड में जाकर नियमित रूप से निरीक्षण करें। मंत्री गर्ग झालाना स्थित सेन्टर फॉर इलेक्ट्रोनिक गवर्नेन्स में आयोजित राजकीय अभियांत्रिकी तथा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने संस्थानों में फेकल्टी, लैब सुविधाओं, प्लेसमेंट व इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति के बारे में जानकारी ली। गर्ग ने तकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों की घटती हुई संख्या पर चिंता व्यक्त की और कहा कि अच्छे शिक्षक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कॉलेज छोड़ने के पश्चात अच्छा प्लेसमेंट देकर विद्यार्थियों को आकर्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी संस्थानों में जॉब ओरिएन्टेड कोर्सेज चलाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलें। 

तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री ने मार्च के अंत तक सभी अभियांत्रिकी कॉलेजों की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बकाया बैठकें करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने सभी कॉलेजों को साल मे कम से कम एक एल्यूमिनी मीट आयोजित करने के लिए कहा।

 उन्होंने विद्यार्थियों के लिए गाइडेन्स, एडवाइजरी तथा प्लेसमेंट की सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराने और प्लेसमेंट्स के लिए राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से सभी अभियांत्रिकी कॉलेजों में जाकर वहां की स्थितियों की समीक्षा करेंगे। 

मंत्री गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों को डिग्री हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दी जानी चाहिये। उन्होंने छात्राओं के लिए निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने विद्यार्थियों को मामूली दर पर आई आई टी आदि के लिए कोचिंग की सुविधा देने के लिए भी सिस्टम डवलेप करने के लिए कहा। 

उन्होंने इंडस्ट्री स्टूडेन्ट इटरेक्शन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का सुझाव दिया तथा फीस स्ट्रक्चर की समीक्षा के भी निर्देश दिये, ताकि विद्यार्थियों पर अधिक आर्थिक भार नहीं आए। 

टॅग्स :सरकारी नौकरीराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना