लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: गहलोत सरकार का ऐलान, राज्य में मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 960 पीजी की सीटें

By भाषा | Updated: October 25, 2019 15:40 IST

मेडिकल कॉलेजों में अब पीजी की 960 सीटों की वृद्धि होने से राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देये सीटें राज्य के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर के मेडिकल कॉलेजों को आवंटित की गई हैं।चिकित्सा मंत्री ने बताया कि अब तक राज्य के मेडिकल कॉलेजों में पीजी की 1178 सीटें थी।

राज्य के छह मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटों की संख्या में 960 की बढ़ोतरी की जाएगी। इन सीटों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना के तहत 1096 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गयी है।

ये सीटें राज्य के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर के मेडिकल कॉलेजों को आवंटित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इससे एमडी तथा एमएस करने के इच्छुक डॉक्टरों को लाभ मिलेगा। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि अब तक राज्य के मेडिकल कॉलेजों में पीजी की 1178 सीटें थी।

मेडिकल कॉलेजों में अब पीजी की 960 सीटों की वृद्धि होने से राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही प्रदेश में खुल रहे नये मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को पूरा किया जा सकेगा। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना