लाइव न्यूज़ :

PSEB 12TH RESULT 2019: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12 वीं का रिजल्ट, सरवजोत सिंह बंसल सहित तीन छात्र बनें टॉपर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2019 13:30 IST

PSEB 12TH RESULT 2019: पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं, पंजाब बोर्ड की 10वीं के नतीजे की बात करें तो इसे अगले हफ्ते घोषित किया जा सकता है। हालांकि इसके संबंध में किसी भी तारीख की घोषणा बोर्ड द्वारा नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे12 वीं के परिणाम में लड़कियों का पास प्रतिशत 90 रहा वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 82 प्रतिशत रहा है।पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।Punjab Board class 12th result 2019 का परिणाम जारी कर दिया गया है.नतीजे जानने के लिए सबसे पहले आपको www.pseb.ac.in वेबसाइट पर जाना होगा।

पंजाब बोर्ड ने 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 86.41 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं. परिणाम पिछले बार की तुलना में बेहतर आये हैं। पंजाब बोर्ड के 12 वीं में इस बार लुधियाना के  सरवजोत सिंह बंसल मुक्तसर के अमन और जालंधर की मुस्कान कौर हैं। कुल 2 लाख 69 हजार छात्र इस बार परीक्षा में शामिल हुए थे। 

12 वीं के परिणाम में लड़कियों का पास प्रतिशत 90 रहा वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 82 प्रतिशत रहा है।

पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं, पंजाब बोर्ड की 10वीं के नतीजे की बात करें तो इसे अगले हफ्ते घोषित किया जा सकता है। हालांकि इसके संबंध में किसी भी तारीख की घोषणा बोर्ड द्वारा नहीं की गई है। 

PSEB 12th Result 2019: ऐसे कर सकेंगे आप अपने रिजल्ट चेक

- नतीजे जानने के लिए सबसे पहले आपको www.pseb.ac.in वेबसाइट पर जाना होगा।- यहां आप 12th Result, 2019 पर क्लिक करें- इसके बाद एक रिजल्ट पेज खुलेगा। यहां आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।- रोल नंबर को डालने के बाद सब्मिट करने पर रिजल्ट सामने होगा।

कैसा रहा इस साल का रिजल्ट

रिजल्ट आने के बाद टॉपर्स की लिस्ट भी आ गई है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की 12वीं में तीन बच्चों ने एक साथ टॉप किया है। सर्वजोत सिंह बंसल, अमन और मुस्कान सोनी तीनों ने परीक्षा में 98.89% अंक हासिल किए हैं। बोर्ड से मिली जानकारे के अनुसार इस साल भी लड़कियों के नतीजे लड़कों से अच्छी आए हैं। लड़कियों की एवरेज पास परसेंटेज 90.86 है जबकि लड़कों की 82.83 परसेंट है। 

साल-2018 में कैसा रहा था पंजाब बोर्ड की 12वीं का नतीजा

पिछले साल यानी 2018 में पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की 12वीं में कुल 65.97 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। वहीं, 10वीं में 59.47 फीसदी छात्र पास हुए थे। 12वीं की परीक्षा में लुधियाना की अमिषा अरोड़ा ने 98.44 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। पिछले साल दूसरे स्थान पर प्रभजोत जोशी 98.22 फीसदी अंकों के साथ जबकि तीसरे नंबर पर रिया 98 फीसदी अंकों के साथ रही थीं।

कैसे करें पंजाब बोर्ड की 10वीं के नतीजे चेक

इसके लिए भी आपको सबसे पहले pseb.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद 10th Result, 2019 पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर डाले। रोल नंबर डालने के बाद सब्मिट पर क्लिक करने पर नतीता आपके स्क्रिन पर सामने होगा।

टॅग्स :पीएसईबी पंजाब बोर्ड 12वी रिजल्टएग्जाम रिजल्ट्सपीएसईबी.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना